MP News : ग्वालियर और रीवा में जाली नोट का कारखाना पकड़ा गया, बनते थे 500 और 100 के हूबहू नोट
रीवा और ग्वालियर जिले में पुलिस नकली नोट का बनाने वाले आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही पुलिस ने उनसे नकली नोट भी बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

मध्यप्रदेश के कई जिलों से आपराधिक घटनाएं घटना आम बात हो चुकी है। ग्वालियर में पुलिस ने माधवगज थाना अंतर्गत एक आवास में छापामार कार्रवाई करते हुए 100 और 500 के नकली नोट पकड़े हैं। वही नकली नोट बनाने वाली मशीन भी बरामद किया हैं। पुलिस ने यह पूरा रैकेट चलाने वाले दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। वही नकली नोट का यह गोरखधंधा सिर्फ ग्वालियर जिले में ही नहीं चल रहा था। बल्कि रीवा मुख्यालय के सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। जिसके पास से 500 रुपए की 74 नकली नोट पकड़े गए हैं।

ग्वालियर में नकली नोट बनाने का चल रहा था कारखाना
ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने माधवगंज थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर थाना एरिया के गुड़ा क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में पुलिस टीम ने सूत्रों के बताये एक आवास के अन्दर जाकर देखा तो वहां पर 2 लोग मिले, वहीं रूम में मिले दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 100-100 के 11 नकली नोट और 500-500 रुपये के 12 नकली नोट बरामद किए। आरोपी थाना पुरानी छावनी व थाना थाटीपुर एरिया के रहने वाले हैं। दोनों किराये का मकान लेकर नकली नोट बनाने का कारखाना चलाते थे।

शराब और सब्जी भाजी दुकान में चलाते थे नोट
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह हर दिन 4-5 हजार रुपये स्कैनर से स्कैन कर बॉण्ड पेपर पर कलर प्रिंटर से प्रिंट छापते थे और असली नोट के साइज में काटिंग कर उसे मार्केट में चला देते थे। 100 रुपये का नकली नोट वह लोग गुटखा या सिगरेट लेने में चलाते थे और 500 रुपये के नकली नोट को यह लोग शराब की दुकानों और सब्जी मण्डी में चलाते थे। यह लोग नकली 100 रुपये का नोट देकर 20 रुपये का सामान लेते थे। 500 रुपये के नकली नोट से 50 या 100 रुपए की खरीदारी करते थे।

रीवा में नकली नोट के साथ हुआ गिरफ्तार
वहीं रीवा मुख्यालय में पकड़े गए आरोपी के पास से 500 रुपए की 74 नकली नोट मिले हैं। आरोपी के पास से पकड़ी गई नकली नोट हुबहू असली 500 रुपए की नोट की तरह लगती है। आरोपी रीवा मुख्यालय का ही निवासी है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपी से पूछताछ में 1 बड़े नेटवर्क के खुलासा होने की उम्मीद है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई है। सूत्रों की जानकारी पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी को बाजार के रेवांचल बस स्टैंड से पकड़ा है।

इतने रुपए हुए बरामद
दरअसल पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को सूत्रो से जानकारी मिली थी, कि मोहित मिश्रा नाम के व्यक्ति के पास 500 रुपए की नकली नोट है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एडिशनल एसपी व सीएसपी के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पुलिस की एक टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने आरोपी को नकली नोटो के साथ रेवांचल बस स्टैंड से पकड़ लिया है। आरोपी के पास से 500 रुपए की 74 नकली नोट यानी कि 37 हजार रुपए पकड़ा गया हैं। आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications