फेसबुक फ्रेंड ने लिव इन में रहकर युवती के साथ किया धोखा, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा : Bhopal Crime News
भोपाल के अयोध्या नगर थाना में 25 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने युवती को लिव इन रिलेशन में रखा और गर्भवती होने पर छोड़कर भाग गया।
राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 साल की युवती की 4 साल पहले फेसबुक पर करण ठाकुर नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उनके बीच दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई और दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। आरोपी युवक ने युवती से झूठ बोला था कि वे सिंगल है, जबकि आरोपी शादीशुदा निकला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी के अनुसार 25 साल की युवती ने करण ठाकुर नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए। इसके बाद उनकी चैटिंग और फोन पर बात होने लगी। दोस्ती जब प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई,तो करण ने युवती को शादी का झांसा दिया। युवती ने जब हामी भर दी तो युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद दोनों अयोध्या बायपास स्थित एक कॉलोनी में लिव इन रिलेशन में रहने लगे।
आरोपी करण एक प्राइवेट नौकरी करता है। इसके लिए भी कई दिनों तक घर से बाहर भी रहता है युक्ति जब भी शादी की बात करती तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था पिछले दिनों जब युवती को उसके गर्भवती होने की बात पता चली तो उसने करंट से शादी करने की बात कही इस बार करण ने शादी से इनकार करते हुए बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पत्नी व परिवार विदिशा में रहता है। उसने खुद के शादीशुदा होने के बाद छुपाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। करण जब उसे छोड़कर चला गया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications