Bhopal News: कट्टरपंथी सलीम (सौरभ) के पिता का खुलासा, HuT केस में धर्मांतरण का मास्टर माइंड है प्रोफेसर कमाल !

हिज्ब-उत-तहरीर इस्लामिक संगठन से जुड़े मोहम्मद सलीम के पिता अशोक जैन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके बेटे का ब्रेनवाश करने में डॉ कमाल का हाथ है। उन्होंने बताया कि यह आदमी धर्म परिवर्तन कराने का मास्टरमाइंड है।

Exposed to the father of fundamentalist Salim (Saurabh) Kamal is master mind of conversion in HuT case

Bhopal Hut News: एमपी एटीएस की कार्रवाई में पकड़े गए मोहम्मद सलीम उर्फ सौरभ के पिता ने कहा कि मुझे यदि डॉक्टर कमाल और जाकिर नाइक मिल जाए तो मेरे हाथ में जो भी होगा, उससे मैं उन दोनों पर प्राणघातक हमला कर दूंगा। इन्होंने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया है।

कमाल और जाकिर ने मेरे बेटे का किया ब्रेनवाश

डॉ अशोक राजवैद्य ने बताया कि डॉ कमाल और उनके बेटे सौरभ की सगाई में भोपाल के होटल पुष्कर में आया था इसके बाद उससे उनकी कुछ मुलाकातें हुई, वह इस्लाम को लेकर ही बातचीत करता था। उसने ही मेरे बेटे का ब्रेनवाश किया और धर्म परिवर्तन करवाया है। जाकिर नाइक भी यह करता है। डॉक्टर कमाल उसी से जुड़ा हुआ था। इन दोनों नहीं मेरे बेटे का ब्रेनवाश किया और उसको धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर कर दिया। यह पीड़ा उस पिता की है जिसके बेटे ने ना सिर्फ हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म को अपनाया बल्कि आतंकी साजिश रचने वाले कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) का सदस्य बन गया

धर्म परिवर्तन करवाने में अहम भूमिका निभाने वाला प्रोफेसर डॉ कमाल

इधर एचयूटी के सदस्य सौरभ जैन और मोहम्मद सलीम का धर्म परिवर्तन करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर डॉ कमाल को लेकर एटीएस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। सौरभ जैन के पिता डॉ अशोक जैन ने आरोप लगाया कि जब उनका बेटा भोपाल के प्राइवेट कॉलेज में नौकरी करता था। तब उसका दोस्त डॉक्टर कमाल भी उसी कॉलेज में था। उसने ही उनके बेटे को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया है उसका माइंड वॉश करता था।

इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सौरभ के द्वारा सलीम बनना फिर अपनी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों का धर्म परिवर्तन कर आना बहुत गंभीर मामला है ये अलग तरह का नेक्सेस है। प्रोफेसर कमाल को लेकर सारे विषयों की जांच की जा रही है।

अभी कमाल की जांच नहीं कर रही थी ATS

आरोपियों द्वारा डॉक्टर कमाल का नाम न लेने के कारण अभी एटीएस उसकी जांच नहीं कर रही थी लेकिन अब गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने डॉ कमाल को लेकर भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

आज जाएंगे हैदराबाद से आरोपी

बता दे एचयूटी के संदिग्धों को एटीएस टीम हैदराबाद लेकर गई थी। इन्हें आज भोपाल लाया जाएगा इनके साथ उस स्थान पर भी एटीएस की टीम पहुंची जहां पर यह लोग बंदूक चलाने की प्रैक्टिस करते थे। इन सभी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+