मध्य प्रदेश में दिसंबर तक 39 हजार शिक्षक भर्ती होंगे

शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि रिक्त पड़े प्राचार्यों के पदों पर पदोन्नति कर दल्द भर लिया जाएगा। उन्होने कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्यो के पदों के लिए लोक सेवा आयोग से कहा गया है। उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा मिशन की राशि बेकार जा रही है। उन्होने कहा कि स्थायी कामों के लिए आवंटित राशि का लगभग शत प्रतिशत उपयोग किया गया है।
कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल का सवाल था कि रिक्त पदों को जल्द से जल्द क्यों नहीं भरा जा रहा है। जिसके बाद शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि रिक्त पदों को भर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications