Bhopal: DB मॉल रेस्टोरेंट के खाने में निकला केंचुआ, वीडियो सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने लाइसेंस किया निरस्त
भोपाल में डीबी मॉल के बर्कोस रेस्टोरेंट के खाने में केंचुआ की शिकायत के बाद उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद विभाग अब रेस्टोरेंट के मालिक पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

राजधानी भोपाल में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत आज एमपी नगर में डीबी मॉल रेस्टोरेंट बर्कोस के खाने में केंचुआ पाए जाने पर फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने मौके पर वीडियो बनाकर शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अभिहित अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने निरीक्षण के निर्देश दिए थे।
निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों की व्यापक अवहेलना पाए जाने पर संबंधित रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। विभाग अब रेस्टोरेंट के मालिक पर भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा 10 नंबर स्टॉप पर बिना पैकिंग डेट और लेबल के कॉफी परोसने वाले ठेका कॉफी के संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। बिक्री के लिए उपलब्ध मिल्क शेक और कॉफी के सैंपल जब किए गए हैं।
केंचुआ निकलने का वीडियो देख, कलेक्टर ने की कार्रवाई
दरअसल भोपाल के डीबी मॉल में स्थित बर्कोस रेस्टोरेंट में ग्राहक ने खाने के लिए मोमोज का आर्डर किया था। जिसके बाद मोमोज आया और ग्राहक ने मोमोज खाना शुरू किया तो उसमें से केंचुआ निकलने लगा। कस्टमर ने नाराजगी जताते हुए उसका वीडियो बना लिया और वो वीडियो खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दिया। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि एक ग्राहक ने उन्हें वीडियो बनाकर भेजा था। जिसके बाद निरीक्षण पर ये कार्रवाई की गई हैं।
माफी मांग कर मामले को रफा-दफा करने थी कोशिश
बताया जा रहा है कि डीबी मॉल के बरकॉस रेस्टोरेंट में खाने में से खिंचवा निकालने के बाद रेस्टोरेंट संचालक ने कस्टमर से माफी मानते हुए मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की थी। लेकिन ग्राहक ने केंचुआ निकालने का वीडियो बनाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भेज दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा रेस्टोरेंट के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications