सीएम राइज की एक-एक स्कूल की बिल्डिंग 40-40 करोड़ रुपए में बन रही, सीहोर में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज ग्राम जहाजपुरा, जिला सीहोर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान सीएम शिवराज ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम राइज की एक-एक स्कूल की बिल्डिंग 40-40 करोड़ रुपए में बन रही है। इन स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी और विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठतम शिक्षा की व्यवस्था भी होगी।

सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले मैंने लाड़ली लक्ष्मी और उसके बाद कन्या विवाह योजना बनाई। मैंने मुख्यमंत्री बनकर नहीं, हमेशा परिवार के भाव से सरकार चलाई।

Each school building of CM Rise is being built for 40 crore, big statement of Shivraj Singh Chouhan in Sehore

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता से मेरा अद्भुत रिश्ता है। मैहर से जबलपुर कल रात बाय रोड गया, तो आधी रात को भी जनता सड़कों पर खड़ी थी और हर जगह भैया, मामा कह रही थी। जनता का प्यार देखकर, मेरा तो जीवन धन्य हो गया।

महिलाओं के लिए सीएम शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना योजना अद्भुत योजना है। बहनों को आंसू न बहाना पड़े, ₹1000-500 के लिए उन्हें हाथ न फैलाने पड़ें, इसके लिए मैंने यह योजना बनाई ताकि अपनी बहनों की जिंदगी बदल पाऊं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अभी बहनों को हर महीने ₹1,250 दे रहा हूं, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर ₹3,000 तक करूंगा।

सीएम ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना बनाई और तय किया कि जिन गरीबों के पास रहने की जमीन नहीं है, उन्हें जमीन उपलब्ध कराएंगे। हमारी जिन बहनों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में छूट गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में मकान मिलेंगे।

सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने एक दिन में ₹53,000 करोड़ के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। खेतों और घरों तक पानी पहुंचाने का काम भी मैंने ही किया। जब मैं मुख्यमंत्री नहीं था, तब गरीब घर पड़े-पड़े कैंसर से दम तोड़ देता था। उसपर इलाज करवाने के पैसे नहीं होते थे। मैंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना प्रारंभ की और तय किया कि कोई भी गरीब भाई-बहन बिना इलाज के नहीं रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+