Bhoapl News: ज्यादा गर्मी से खूंखार कुत्तों का बढ़ा आतंक, हर दिन हॉस्पिटल पहुंच रहे 100 बाइट केस

Bhoapl Dog News: इन दिनों शहर में मौसम लगातार गर्म हो रहा है। बढ़ते तापमान का असर इंसानों के साथ आवारा कुत्तों पर भी हो रहा है। तेज गर्मी से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे वह खूंखार होकर बच्चों और बड़ों पर हमला कर देते हैं।

मंगलवार दोपहर को पुराने शहर के चौकसे नगर में दो आवारा कुत्ते सड़क पर खेल रहे बच्चे पर झापड़ पड़े। यह तो गनीमत थी कि वहां बच्चों की मम्मी सहित और भी लोग थे जिसके चलते भी बच्चों को काट नहीं पाए हालांकि कुत्तों से डर कर भागने में गिर पड़े जिससे उनके हाथ पैर छिल गए।

Due to extreme heat stray dogs are biting children 100 bite cases are reaching hospital every day

राजधानी भोपाल में 2 दिन पहले कोहेफिजा में एक बच्चे को कुत्तों ने घेर लिया था उसने दौड़कर अपनी जान बचाई बीते दो दिन की यह दो मामले हैं लेकिन ऐसी तस्वीर पूरे शहर में नजर आ रही हैं गर्मी बढ़ने से डॉग बाइट की केस बढ़ गए हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में डॉग बाइट के हर रोज 100 से ज्यादा मामले पहुंच रहे हैं।

पशु चिकित्सक डॉक्टर सुनील वर्मा ने बताया कि ज्यादा ठंड और गर्मी से कुत्ते परेशान हो जाते हैं और वे बेचैन हो जाते हैं। गर्मी में कुत्ते अपने शरीर का टेंपरेचर मेंटेन नहीं कर पाते इसलिए वे सांस के जरिए अपने शरीर का टेंपरेचर सामान्य रखते हैं। यदि खाने-पीने में कोई कमी हो तो उनकी बेचैनी और भी बढ़ जाती है इससे वे आक्रामक व्यवहार करने लगते हैं।

Due to extreme heat stray dogs are biting children 100 bite cases are reaching hospital every day

जेपी हमीदिया अस्पताल में पहुंच रहे पीड़ित

जेपी और हमीदा हॉस्पिटल में हर रोज 70 से ज्यादा डॉग बाइट के मामले आ रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों के आंकड़े जोड़ दे तो यह संख्या 100 से ज्यादा हो जाएगी। बीते सप्ताह जेनी अस्पताल में एक दिन में 100 से ज्यादा लोग रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे थे। इनमें से 82 मामले नहीं थे बाणगंगा कोलार कोहेफिजा, नेहरू नगर, बाणगंगा, अवधपुरी अयोध्या बायपास, बावड़ीया कला, बैरागढ़, अशोका गार्डन समेत कई लाखों में कुत्तों के काटने के मामले सबसे ज्यादा है।

हेल्थ सेंटर पर भी लगेंगे एंटी रैबीज

सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने बताया कि डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ सेंटर पर भी एंटी रैबीज इंजेक्शन और वैक्सीन की व्यवस्था करने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के साथ सिविल अस्पताल सीएचसी पर भी इंजेक्शन लगाए जा सकेंगे।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति के लिए चला अभियान

वही भोपाल रेलवे स्टेशन पर मौजूद आवारा कुत्तों से यात्रियों को सुरक्षित करने के उद्देश्य रेलवे द्वारा नगर निगम से समन्वय कर प्लेटफार्म और कोनकोर्स क्षेत्र में आवारा कुत्तों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया कई बार यात्रियों द्वारा रेल प्रशासन को कुत्तों से होने वाली परेशानी की शिकायत भी की गई जिसके बाद रेल प्रशासन द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि स्टेशन पर मौजूद कुत्ते यात्रियों की परेशानी का सबब बन रहे हैं और यात्री कुत्तों के काटने या उनके हमले के डर से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+