Bhopal News: 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से बड़ा तालाब हुआ लबालब, खोले जा सकते हैं भदभदा डैम के गेट
Bhopal News: राजधानी भोपाल में तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से भोपाल का बड़ा तालाब लबालब हो चुका है। जल संसाधन जल संसाधन विभाग की माने तो अगर लगातार इसी बारिश होती रही तो कल शाम तक भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं। अब तक हुई बारिश से बड़ा तालाब का लेवल 1664.35 फीट पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 0.40 पानी की बढ़ोतरी हुई है। अब यह दो फीट से भी काम खाली है।
मौसम विभाग के अनुसार सीहोर में शनिवार को भारी बारिश होगी। इससे कोलेांस नदी में पानी आएगा और बड़ा तालाब में आवक बढ़ेगी भोपाल में अब तक 25.71 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि 35.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इससे ओवरऑल आंकड़ा 28% पीछे है।

बता दे पिछले साल जुलाई में 600 मिमी बारिश हो चुकी थी। जिसकी वजह से जुलाई में ही भदभदा डैम के गेट खोलने पड़े थे। लेकिन इस बार कम बारिश की वजह से बड़ा तालाब जुलाई के महीने में 25% तक खाली रहा। लेकिन पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश ने बड़े तालाब को लबालब कर दिया। वहीं राजधानी भोपाल के कोलार डैम का वाटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी इसमें 1504.56 फीट पानी है। इस हिसाब से यह 12 फीट खाली है। कोलार डैम से भोपाल शहर की 40% हिस्से में पानी की सप्लाई होती है। गुरुवार से जारी- बारिश से कोलार डैम में मामूली पानी बढ़ा। शुक्रवार को भी बढ़ोतरी हुई।












Click it and Unblock the Notifications