4 मिनट में मेडिसिन ड्रोन 3 किलोमीटर तक पहुंचा देगा दवाइयां, विज्ञान महोत्सव में ढाई हजार रुपये की वाशिंग मशीन
राजधानी भोपाल के मेरिट में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में इसरो का chandrayaan-1, सुपर-30 एयरक्राफ्ट और स्टार्ट हब रहा आकर्षण का केंद्र, इसके अलावा कम बजट वाली वाशिंग मशीन भी लोगों को कर रही आकर्षित।
Science Festival : मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट इन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ के पहले दिन देश और प्रदेश के विभिन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े संस्थानों के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार शोध पर आधारित मॉडल की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें 200 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए है। जहां पर केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा उनकी शोध को प्रदर्शित किए गए हैं। नीचे विस्तार से जानिए विज्ञान महोत्सव में और क्या खास इनोवेशन शामिल होने आए...

मेडिसिन ड्रोन से आसानी से पहुंचेगी की दवाइयां
नीतीश राज में मेडिसिन ड्रोन बनाया है यह ड्रोन 3 किलो वजन लेकर 3 किलोमीटर तक के दायरे तक 4 मिनट में पहुंच सकता है। इस ड्रोन को इसलिए तैयार किया गया था क्योंकि कोविड के दौरान लोगों तक दवाई पहुंचाने में दिक्कत आती थी, उन्हें इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। वे अब ड्रोन एंबुलेंस बनाने पर कार्य कर रहे हैं।

ढाई हजार रुपये की वाशिंग मशीन
वैज्ञानिक डॉक्टर नेकलेस पथिक इंटेलिजेंट कंपैक्ट वाशिंग मशीन का प्रोटोटाइप लेकर आए हैं। इस मशीन को ढाई हजार रुपे में तैयार किया गया है इसकी खासियत यह है कि यह 25 मिनट में कपड़े धो कर सुखा देगी इसमें ऑटो डिटर्जेंट सेक्शन लगा है जिससे उपयोग के मुताबिक यह सब आता डिटर्जेंट लेगा। इसमें एक सिंगल मोटर लगी है जिससे बिजली व पानी की खपत कम होगी इसमें एक बार से 6 से 8 कपड़े धुलकर बाहर आएंगे। यह ₹30 के ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन से अलग और सस्ती है इसे प्रोटोटाइप का पेटेंट मिल चुका है।

आकर्षण स्टार्टअप हब प्रदर्शनी
ब्रह्मोस मिसाइल, सुपर-30 एयरक्राफ्ट और इसरो द्वारा प्रदेश इस chandrayaan-1 मार्स आर्बिटर मिशन की बारीकियों को विद्यार्थियों को समझा रहे हैं। यहां का मुख्य आकर्षण स्टार्टअप हब प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न शहरों से लगभग ढाई सौ से अधिक इनोवेटिव आइडियाज को प्रदर्शित किया गया है। वाटर हार्वेस्टिंग, प्लास्टिक रिसाइकिल, सोलर एनर्जी, पवन चक्की और रोबोटिक्स एग्रो प्लांट्स आदि पर तैयार मॉडल्स इसमें शामिल है। एमिटी यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों के शोध चर्चा का विषय बने हुए हैं इसमें एक है इंटेलिजेंट कंपैक्ट वाशिंग मशीन और दूसरा है मेडिसिन ड्रोन।

वेयर हेंड सूट पहनकर बिजली कर्मी रहेंगे सुरक्षित
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन की ओर से बिजली की कार्यप्रणाली को दिखाने के लिए खास मॉडल प्रदर्शित किया गया है। इस मॉडल में मल्टी सर्किट मोनू पाल के अलावा खासतौर से तैयार किए गए वेयर हेंड सूट को प्रदर्शित किया गया। ये 400 किलो वॉट की चालू बिजली की तारों के मेंटेनेंस के समय बिजली कर्मचारियों द्वारा पहना जाता है। इसमें 75 नोमेक्स और 25% stainless-steel फाइबर का किया गया है।

जनजातीय कार्य विभाग ने विज्ञान महोत्सव में लगाई प्रदर्शनी
जनजातीय कार्य विभाग ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में 21 से 24 जनवरी चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 में विभागीय प्रदर्शनी लगाई है। शिक्षा के क्षेत्र में अपने बढ़ते कदमों को दर्शाते हुए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। विभाग की मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेसीडेंशियल एकेडमिक सोसायटी (एमपी-सरस) द्वारा प्रदेश के जनजातीय जिलों में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को दिखाया गया है।
जनजातीय विभाग की प्रदर्शनी में शिक्षा के क्षेत्र में विभाग की सीएम राइज स्कूल योजना को भी शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश के जनजातीय जिलों में निर्मित होने वाले विभागीय 95 सीएम राइज स्कूल के चुनिंदा कॉन्सेप्ट प्लान, बिल्डिंग का एरियर व्यू, प्री-नर्सरी व सीनियर क्लासरूम और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की पैनल प्रदर्शनी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications