Bhopal News: कूलर रखने को लेकर देवर और भाभी में हुआ विवाद, दोनों ने लगाई फांसी, युवक की बच गई जान

Bhopal News: राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में देवर और भाभी के बीच कूलर रखने को लेकर हुए विवाद में भाभी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसके देवर ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि दोनों के फांसी लगाने से पहले कूलर रखने को लेकर विवाद हुआ था।

मृतक भाभी के 3 बच्चे

पुलिस ने बताया कि हेमवती बाई (23) साल की थी और गंजबासौदा की रहने वाली है। साल 2016 में उसकी शादी चांदबाड़ी सुंदर नगर में रहने वाले राजकुमार अहिरवार से हुई थी। राजकुमार ई रिक्शा चलाने का काम करता है। शादी के बाद मृतक हेमवती बाई जॉइंट फैमिली में रह रही थी। पति ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे वे दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा था, तभी उसके छोटे भाई और और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा। राजकुमार ने दोनों को डांट कर शांत करा दिया।

Dispute between brother-in-law and sister-in-law over keeping cooler in Chhola temple, both hanged

इसके बाद देवर और भाभी अपने-अपने कमरे में चले गए। इसके बाद राजकुमार के भाई आकाश ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की गनीमत रही कि मां ने उसे तुरंत फंदे पर लटका हुआ देखा और शोर मचा कर परिजनों को बुला लिया। इसके बाद परिजन उसे डीआईजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां उपचार के बाद उसकी हालत ठीक है। इस बीच घर में हेमवती अकेली थी उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी महिला ने कमरे में अपनी साड़ी से फंदा बनाकर पाइप के सहारे फांसी लगा ली। महिला की बेटी ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसने चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया।

पड़ोसियों ने कॉल करके परिजनों इसकी सूचना दी। जब तक हेमवती को फंदे से उतारा गया वह बेसुध हो चुकी थी, आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतिका के परिजनों की डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

वहीं परिजनों का कहना है कि देवर भाभी के अपने-अपने कमरे में कूलर रखने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बड़ा है कि दोनों ने एक दूसरे को अपशब्द कह दिए। इसके बाद महिला के पति ने दोनों को शांत कराया। वही अपने छोटे भाई को फटकार भी लगाई। इसके बाद छोटे भाई आकाश ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+