Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: चुनाव 2024 से पहले पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश में बुधवार को 7 दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने चुनाव घोषणा पत्र के संबंध में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया और विभा पटेल शामिल थे।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई एक प्रमुख प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल नहीं थे।

Former CM Digvijay Singh made serious allegations against BJP during the press conference

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, "देश में मानवीय अधिकारों का हनन हो रहा है। यह तानाशाही है। मैं ऐसे प्रजातंत्र में नहीं रहना चाहता। कश्मीर के लोगों की बात करते हो तो वहां चुनाव तो कराओ। देश का पार्लियामेंट लगभग नहीं चल रहा है। चलता भी है तो भी जिस प्रकार से कानून बनते हैं वो प्रजातांत्रिक नहीं है।

पार्लियामेंट वन साइड में चलता है। इसको मैं प्रजातांत्रिक नहीं मानता, और मैं इस तरह की व्यवस्था में रहना नहीं चाहता हूं। मैंने यह बात देश के उपराष्ट्रपति को पत्र लिखकर बताई है। उन्होंने कहा था कि 'तन्खा जी मैंने नहीं सोचा आप अपनी पार्टी के लीडर के साथ वेल में आ जाएंगे। लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे।'"

Former CM Digvijay Singh made serious allegations against BJP during the press conference

दिग्विजय सिंह ने कहा, "कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है। हमें इस बात का दुख है और हम आश्चर्यचकित भी हैं कि क्या कारण है कि जातिगत आधार पर जनगणना नहीं हो पा रही। सामान्य तौर पर हर 10 वर्ष में जनगणना होती है लेकिन 2021 में होने वाली जनगणना नहीं हो पाई। जब तक जातिगत की जनगणना के आंकड़े सामने नहीं आएंगे, पता नहीं लगेगा कि किसकी कितनी हिस्सेदारी है। जब से मोदी सरकार आई है उन्होंने कंप्लीमेंट प्लान और ट्राइबल सब प्लान खत्म कर दिया है। आजकल भाजपा की रैली में जितना खर्च किया जाता है उतना उनके हित के लिए यह खर्च नहीं होता।"

Former CM Digvijay Singh made serious allegations against BJP during the press conference

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, "एससी-एसटी और सर्वहारा वर्ग बैकलॉग के पदों पर भर्ती नहीं हो रही है। बीजेपी घोषणा पत्र में तो लाती है मगर करती कुछ नहीं। अमित शाह मंडला और शहडोल के दौरे पर आए थे। उन्होंने आदिवासी अधिकार की बात कही, लेकिन कई सालों से जंगलों में रहने वाले आदिवासी भाइयों के पास अधिकार नहीं है। कांग्रेस वन अधिकार अधिनियम के लिए कानून स्थापित करेगी। कांग्रेस की सरकार आने पर छात्रवृत्ति दोगुनी की जाएगी। बैकलॉग के पदों पर भर्ती 1 साल के अंदर की जाएगी।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+