Bharat Jodo Yatra :75 साल के दिग्विजय सिंह ने फुर्सत के पलों में खेला क्रिकेट, जयवर्धन सिंह ने शेयर किया VIDEO
जयवर्धन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के क्रिकेट खेलेने का वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिग्विजय सिंह बॉलिंग करते हो नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी पहली बॉल डॉट हो गई।
Bharat Jodo Yatra : अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी फिटनेस को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से दिग्विजय सिंह के क्रिकेट खेलेने का वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिग्विजय सिंह बॉलिंग करते हो नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी पहली बॉल डॉट हो गई। दरअसल दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल है और शुक्रवार को उनका यात्रा के दौरान क्रिकेट खेलने का वीडियो सामने आया है। इसमें वे फुर्सत के पलों में कांग्रेस नेताओं के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को देखने बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Video
बता दे दिग्विजय सिंह 70 साल की उम्र में 2017 में 3 हजार किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके हैं। और अभी उनकी उम्र 75 साल है। लगातार भारत जोड़ो यात्रा को कोऑर्डिनेटर कर रहे हैं। टि्वटर पर दिग्विजय सिंह के क्रिकेट खेलने का वीडियो उनके पुत्र जयवर्धन सिंह ने शेयर किया है उन्होंने लिखा है कि डे ऑफ के दिन भारत जुड़े यात्रा के कैंप में यह होता है। जिसमें दिग्विजय सिंह बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच दिग्विजय सिंह की राजनीतिक गतिविधियां में निरंतर जारी है। गुजरात के मोरबी में पुल टूटने की घटना के बाद दिग्विजय सिंह मोरबी में पहुंचकर पीड़ितों से मिले थे। इसके अलावा अभी हाल में ही दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी में अपने निवेदन के लिए सुर्खियों में रहे, क्योंकि उन्होंने कहा था कि मेरा निवेदन है कि पीसीसी द्वारा प्रकाशित सामग्री में मेरा फोटो का उपयोग ना किया जाए। लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में है।
इस समय 'भारत जोड़ो यात्रा' तेलंगना राज्य में है। 4 नवंबर को यात्रा का विश्राम है। इसलिए फुर्सत के पलों में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। बता दे मध्यप्रदेश में ये यात्रा 20 नवंबर के आसपास प्रवेश करेगी। प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में लगातार पार्टी के नेता यात्रा की तैयारी में लगे हुए हैं। बता दे भारत जोड़ो यात्रा कि प्रदेश में एंट्री के पहले कमलनाथ अपने घर यानी छिंदवाड़ा में गांधी चौपाल लगाएंगे। इस बहाने वे ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे और मैदानी स्तर पर मौजूदा सरकार का रिपोर्ट कार्ड बनाने की कोशिश करेंगे।
राहुल गांधी की यात्रा के लिए हर घर पीले चावल लेकर जाएंगे
युवा कांग्रेस भी अब भाजपा की तर्ज पर लोगों को न्योता देने का काम करेगी। श्रीनिवास ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस हर घर तक न्यौता पहुंचाएगी। इसके लिए हर घर में पीले चावल लेकर युवा कांग्रेस जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में युवा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के युवा भी यात्रा में शामिल होंगे। यहां का युवा बेरोजगारी से परेशान है और उनकी लड़ाई युवा कांग्रेस लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications