Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भोपाल रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू, यात्रियों को अब सामान रखने के लिए नहीं लेना होगा होटल

भोपाल रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर/क्लॉक रूम की सुविधा शुरू। डीआरएम ने बताया कि गैर किराया राजस्व नीति के तहत ई-ऑक्शन के माध्यम से ROMT ( Renovate, Operate, Maintain & Trasfer) आधार पर प्राईवेट कंपनी को 10 वर्ष के लिए ठेक

भोपाल,11 अक्टूबर। भोपाल रेलवे स्टेशन पर काम से उतरने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल भोपाल रेलवे स्टेशन पर काम से उतरने वाले यात्रियों को सामान लेकर भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब स्टेशन पर डिजिटल लॉकर/क्लॉक रूम की सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा की शुरुआत प्लेटफार्म नंबर एक की ओर नए भवन के सामने की गई है। डिजिटल लॉकर में यात्री अपना सामान रखकर स्टेशन के बाहर कहीं भी घूमने जा सकते है और लॉकर की चाबी अपने पास रख सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को मामूली सा चार्ज देना होगा।

डिजिटल लॉकर में 24 घंटे का चार्ज ₹15

डिजिटल लॉकर में 24 घंटे का चार्ज ₹15

भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुरू हुई डिजिटल लॉकर सुविधा के लिए यात्रियों को 24 घंटे के लिए प्रति सामान्य 15 पर और अगले 24 घंटे के लिए ₹20 प्रति सामान देने होंगे।48 घंटे के बाद यानी 2 दिन बाद ये राशि ₹10 से बढ़ाकर ₹30 और अगले 24 घंटे के लिए प्रति सामान रहेगी। लॉकर की चाबी यात्री अपने साथ ले जा सकेंगे। इससे पहले यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर या फिर काम से रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सामान रखने के लिए होटलों का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब डिजिटल लॉकर के शुरू होने से यात्रियों को अपने सामान की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

डिजिटल लॉकर के शुरू होने से 10 साल में रेलवे को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

डिजिटल लॉकर के शुरू होने से 10 साल में रेलवे को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

सोमवार को भोपाल रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर का शुभारंभ किया गया। रेलवे स्टेशन प्रबंधक एस एल मीणा ने बताया कि रेलवे ने 10 साल के लिए इसे निजी भागीदारी के तहत एक प्राइवेट कंपनी को सेवा शुरू करने के लिए कहा है। स्टेशन पर तीन तरह के लॉकर है। डीसीआई राजेश रैकवार ने बताया कि यात्रियों को इस नई सेवा के बारे में सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वही डीआरएम राहुल उपाध्याय ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से रेलवे को 10 वर्षों में 1 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का अनुमान है। इससे यात्री सुविधाओं का विस्तार करेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड की भी बढ़ाई गई संख्या

इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड की भी बढ़ाई गई संख्या

भोपाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले की संख्या भी बढ़ाई गई है। डीआरएम राहुल उपाध्याय ने बताया कि इन पर रुकर चलने वाली ट्रेनों से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित होती है। जिसकी वजह से यात्रियों को भी मदद मिलती है। उन्हें बार-बार पूछताछ केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। डिस्प्ले बोर्ड पर देखकर यात्री ट्रेन का सही समय का अनुमान लगा सकते हैं।

नए प्रस्तावों भोपाल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 6 की बिल्डिंग में फूड कोर्ट, सर्कुलेटिंग एरिया में वीडियो वॉल और इसके अलावा कई सुविधाओं के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।

दिव्यांगों के लिए लगाए जाएंगे बोर्ड

दिव्यांगों के लिए लगाए जाएंगे बोर्ड

रेलवे स्टेशन प्रबंधक एस एल मीणा ने बताया कि स्टेशन को दिव्यांगों के उपयोग के अनुकूल बनाने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। स्टेशन पर पूर्व से ही ब्रेल लिपि युक्त बोर्ड लगाए गए हैं इनकी संख्या भी बढ़ाई जा रही है। नए भवनों को भी दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिससे किसी भी दिव्यांग यात्री को यात्रा करने में असुविधा ना हो।

ये भी पढ़ें : रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाद अब भोपाल रेलवे स्टेशन पर भी बनेगा एयर कानकोर, प...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+