Bhopal: 20 किमी लंबी शोभायात्रा निकलेगी आज, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री होंगे शामिल, लगेगा दिव्य दरबार

Bhopal News: छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। जहां मंगलवार को भी राजधानी भोपाल में शोभायात्रा निकलेंगे शाम 4:00 बजे अन्ना नगर से शोभायात्रा शुरू होगी, जो करीब 20 किलोमीटर तक चलेगी। 27 और 28 सितंबर को करोंद स्थित पीपुल्स मॉल के पीछे 55 एकड़ में तैयार किए गए पंडाल में हनुमान की कथा सुनाएंगे। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार भी लगेगा कथा की टाइमिंग दोपहर 2:00 बजे रहेगी, जबकि दिव्या दरबार सुबह 10:00 बजे से लगेगा।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी दे तो बताया कि स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग व उनकी पत्नी स्वर्गीय प्रसून सारंग की स्मृति में यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा अन्ना नगर से लेकर नर्मदा परिक्रमा पार्क, अशोक गार्डन तक निकाली जाएगी। इसमें करीब 1500 जगह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत सम्मान किया जाएगा। इस दौरान करीब 5000 दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहनों का काफिला रथ के पीछे चलेगा यह भोपाल में आयोजित अब तक की सबसे लंबी शोभायात्रा होगी।

Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham will participate in procession, divine court will be held

शोभायात्रा भोपाल के अन्ना नगर से प्रारंभ होकर विकास नगर, हनुमान मंदिर, रचना टावर, सुभाष नगर खेल मैदान, वार्ड 44 कार्यालय, चंबल से अप्सरा टॉकीज, पंजाबी बाग राधा कृष्ण मंदिर, ओल्ड अशोका गार्डन, मनसा देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, साई बाबा चौराहा, अशोक गार्डन, परिहर चौराहा, 20 सेक्टर अशोका गार्डन थाने के सामने मंदिर, भोपाल एकैडमी स्कूल, नवीन नगर चाणक्यपुरी, द्वारका नगर राजेंद्र नगर खुशीपुरा सेमरा मंडी, नेहरू नगर चौराहा, विभिन्न इलाकों से होते हुए निकलेगी।

300 से ज्यादा सामाजिक संगठन करेंगे स्वागत

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आयोजन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के 300 से ज्यादा सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा के दौरान मंच लगाकर पंडित जी का स्वागत करने का निर्णय लिया है। इस दौरान विभिन्न झांकियां शोभायात्रा का आकर्षण केंद्र रहेंगी। जगह-जगह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।

1 लाख से अधिक आमंत्रण पत्र किए गए वितरित

मंत्री सारंग ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के लिए भोपाल में अब तक का सबसे भव्य धार्मिक समागम होगा। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान कथा के आमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहा है। इसमें अभी तक 1 लाख से अधिक संख्या में आमंत्रण पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+