MP News: पुरानी पेंशन की मांग बड़ा चुनावी मुद्दा, कर्मचारियों ने PM को भेजे एक लाख पोस्टकार्ड
old Pension Scheme News: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होना है लेकिन इससे पहले ओपीएस को लेकर कर्मचारियों की मांग तेज हो गई है।कर्मचारी मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार विदेशी पेंशन नीति का अध्ययन एवं अनुसरण करें और भारत में नई पेंशन योजना एनपीएस को वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना ओपीएस को लागू की जाए।
राजधानी भोपाल में कर्मचारी मंच ने इसके लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। अभी तक इस मांग के समर्थन में करीब 1 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को प्रेषित किया जा चुके हैं। मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा है कि भारत पेंशन नीति के मामले में विश्व में 33वें पर स्थान पर है। विदेश में कर्मचारियों को वेतन से ज्यादा पेंशन मिलती है। बता दे कांग्रेस ने पुरानी पेंशन को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में ओल्ड पेंशन स्कीम भी एक बड़ा मुद्दा है।

7.30 लाख कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ते का इंतजार
प्रदेश के 7.30 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दरअसल, मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46% करने के लिए निर्वाचन आयोग अनुमति मांगी थी जो भी नहीं मिल सकी है शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि संबंध में चुनाव के बाद ही होगा।
वोटिंग के बाद दिया जाएगा मार्गदर्शन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का संबंध में कहना है कि यह ऐसा विषय नहीं है जिस पर तत्काल अनुमति मिल जाए, इसलिए मतदान के बाद ही संबंध में मार्गदर्शन किया जाएगा। गौरतलब कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव भेजने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट को थी।












Click it and Unblock the Notifications