इस महिला के लिए दिन का उजाला भी बन गया आफत, अंधेरे में बिताने होंगे दिन, वजह चौंकाने वाली
भोपाल, 18 अप्रैल। मध्य प्रदेश के भोपाल की एक महिला को अब कई महीने अंधेरे में गुजारने होंगे। इसकी वजह ये है कि महिला ने विटामिन-डी की गोलियां ज्यादा खा ली, जिससे उसकी हड्डियां बेहद कमजोर हो गई और जान पर बन आई है।

दरअसल, भोपाल में रायसेन रोड के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली महिला की हड्डियों में लगातार दर्द हो रहा था। इस पर वह डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने जांच के लिए कहा। जांच कराने के बाद रिपोर्ट आई तो डॉक्टर खुद हैरान हो गए। जांच रिपोर्ट में पता चला कि महिला के शरीर में विटामिन-डी टॉक्सिक लेवल 100 से भी पार हो गया है। ऐसी सप्लीमेंट अधिक लेने के कारण हुआ।
महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर ने नाम गोपनीयता बनाए रखने की शर्त पर बताया कि अब उस पेशेंट के लिए दिन का उजाला भी खतरा बन गया है। उसे धूप से बचकर रहने और अंधेरे में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की सलाह दी है। क्योंकि विटामिन-डी का ओवरडोज किडनी को भी डैमेज कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications