दतिया में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 3 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल–2 लैपटॉप जब्त

MP News: दतिया जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का खेल तेजी से फैलता जा रहा था, लेकिन सिविल लाइन थाना पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई कर इस अवैध नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।

पुलिस ने उनाव रोड स्थित होटल चैतन्य पैलेस में दबिश देकर मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।

datia online cricket satta racket hotel chaitanya palace arrest madhya pradesh

मध्यरात्रि में मिली थी पुख्ता सूचना

एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को 30 और 31 जनवरी की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल चैतन्य पैलेस की दूसरी मंजिल पर कुछ युवक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं। सूचना गंभीर होने के कारण तत्काल सत्यापन कराया गया और सिविल लाइन थाना पुलिस को अलर्ट किया गया।

होटल के कमरे से चल रहा था सट्टे का 'कंट्रोल रूम'

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे में तीन युवक मोबाइल फोन और लैपटॉप पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से ही तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए-
  • राहुल शर्मा (22) निवासी भदौरिया की खिड़की, दतिया
  • शिवा गौतम (20) निवासी वक्सी के हनुमान मंदिर के पास, दतिया
  • फैजान अली उर्फ शिज्जू (20) निवासी तलैया मोहल्ला, दतिया
  • तीनों आरोपी कम उम्र में ही ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे और इसे पेशे की तरह संचालित कर रहे थे।

भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में सट्टेबाजी से जुड़े उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं- 15 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 6 बैंक पासबुक, 1 चेकबुक, 3 डेबिट कार्ड, कई एडॉप्टर और चार्जर।जब्त सामग्री से साफ है कि आरोपी सट्टे के पैसों का लेन-देन सुनियोजित तरीके से कर रहे थे।

बैंक खातों के जरिए होता था पैसों का खेल

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने फरार साथी व्ही.के. उर्फ वरुण कुशवाह के साथ मिलकर विभिन्न ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित करते थे। सट्टे से आने वाली रकम अलग-अलग लोगों के नाम से खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

  • पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ
  • बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(4), 340, 112(2), 3(5),
  • सट्टा एक्ट एवं आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपी व्ही.के. उर्फ वरुण कुशवाह की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसा जाएगा।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी न केवल अवैध है, बल्कि युवाओं को आर्थिक और मानसिक रूप से बर्बाद करने वाला अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+