मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी

bird-flue-madhya-pradesh
भोपाल। मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी जो एक बार लग जाए तो हालत खराब कर दे। दरअसल एक दैनिक अखबार ने खबर दी है कि मध्य प्रदेश के सतना में बर्ड फ्लू फैल सकता है। इसके लिए वहां के प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

अलर्ट जारी होते ही खतरे को देखते हुए कलक्टर से लेकर चिकित्सक सावधान हो गए हैं। इसमें प्रदेश में बर्ड फ्लू फिर से न उभरे एवं बचाव, रोकथाम, नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। गत वर्ष यह रोग छत्तीसगढ़ के बस्तर में सामने आया था।

यहां आते हैं बाहर से पक्षी- पशु चिकित्सा और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बाणसागर, गोविंदगढ़, बकिया बराज, पोड़ी में बाहरी और प्रवासी पक्षियों का आना होता है। ये स्थल ऎसी स्थितियों में संवेदनशील माने जाते हैं।

की जा रही है साफ सफाई

यह रोग पक्षियों के माध्यम से तेजी से फैलता है। ऐसे में जिले के जलाशयों एवं अभ्यारण्यों आदि में आने वाले प्रवासी पक्षियों की विशेष निगरानी कर उनकी मल के नमूने जांच के लिए एकत्र किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+