MP Congress News: पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कांग्रेस का थामा दामन, PCC चीफ कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

Bhopal congress Malkhan Singh: चंबल के बीहड़ में चार दशक पहले डकैत रहे मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने पूर्व सीएम के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। सागर और छतरपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

डाकू रहे मलखान सिंह ने दावा करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। जहां उनका प्रचार होगा, वहां कांग्रेस जीतेगी। पहले उन्होंने अन्याय के खिलाफ बंदूक उठाई थी और आज उन्होंने अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को साफ कर देंगे। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर बैठा देंगे।

dacoit Malkhan Singh suppressed Congress police station, PCC chief Kamal Nath gave him membership

उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार नहीं बढ़ता तो वे बागी नहीं बनते। सिद्धांत वाली पार्टी जानकर भाजपा के लिए कभी प्रचार किया था, लेकिन भाजपा में अब अन्याय-अत्याचार बढ़ गया है। रेप हो रहे हैं, लोगों की जमीनें छीनी जा रही हैं, इसीलिए उन्होंने भाजपा का त्याग किया है। बता दे मलखान कभी बीहड़ के दस्यु किंग कहलाते थे। खुद को डाकू कहलाना गलत बतलाते हैं। उनके अनुसार वे अन्याय के खिलाफ बागी थे। गांव के रामजानकी मंदिर की 100 बीघा जमीन को मंदिर में मिलाने के लिए उन्होंने हथियार उठाए थे। उस दौरान वे पंच भी थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा मलखान सिंह को 20 साल साथ रखकर शोषण करती रही। मलखान सिंह अन्याय के खिलाफ बागी हुए थे। उन्होंने भाजपा में अन्याय होते देखा तो उनके खिलाफ बगावत की।' मलखान सिंह को आप लाए? इस सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे अपनी मर्जी से आए। उन्होंने तो विधानसभा चुनाव में मेरे खिलाफ भी प्रचार का ढाई हजार वोट का नुकसान पहुंचाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+