Bhopal News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह लगा ट्रैफिक जाम

Bhopal news: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में प्रदेश में कथा और भजन कीर्तन का सिलसिला लगातार जारी है। राजनेता कथाओं के जरिए भीड़ इकट्ठा करके अपना संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं। राजधानी भोपाल में आज निकल गई शोभायात्रा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ा। शोभा यात्रा के चलते भोपाल के कई प्रमुख चौराहा पर लंबा जाम लग गया।

शोभायात्रा नरेला विधानसभा में घूमते हुए करीब 1500 स्थानों से गुजरी। जहां पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मंच लगाकर जगह-जगह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत सम्मान किया गया। बता दे पहली बार राजधानी भोपाल में करीब 20 किलोमीटर की लंबी शोभायात्रा निकाली गई।

Crowd gathered in procession of Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham, traffic jam occurred

27 और 28 सितंबर को भोपाल के करंट स्थिति पीपुल्स मॉल के पीछे 55 एकड़ में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमत की कथा सुनाएंगे। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुबह के समय दिव्य दरबार भी लगाएंगे। यह दिव्या दरबार सुबह 10:00 बजे लगेगा। बता दे देश भर में अपने दिव्या दरबार के लिए वीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मशहूर हो चुके हैं। बीच में उनके दरबार को लेकर कुछ पत्रकारों ने सवाल भी खड़े किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके वायरल वीडियो को लेकर खासा चर्चा की गई।

इसके अलावा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने विवादित बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं अभी कुछ समय पहले उन्होंने अपने एक बयान पर माफी और खेद भी जताया था। दरअसल उन्होंने भगवान से सहस्त्रबाहु पर विवादित टिप्पणी की थी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि यहां यहां पर बहुत से बुद्धि और तर्क के लोग ब्राह्मण और क्षत्रियों में आपस में टकराने के लिए उपाय करते रहते हैं। कहा जाता है कि 21 बार क्षत्रियों से भूमि विहिन कर दी गई थी। बात मजाक और हंसी की यह है कि अगर एक बार क्षत्रियों को मार दिया गया तो 20 बार क्षत्रिय कहां से आए। 21वीं बार की जरूरत क्यों पड़ी ? यह क्षत्रिय अचानक से प्रकट कहां से हो जाते थे। सहस्त्रबाहु जिस वंश से था उसे वंश का नाम हैहश वंश है। धीरेंद्र शास्त्री इसी बयान के बाद देशभर में लोग उनके विरोध में उतर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+