वर्ल्ड कप मैच देखने की दीवानगी ऐसी कि कार से अहमदाबाद निकले क्रिकेट प्रेमी, फ्लाइट का टिकट 5 गुना महंगा
वर्ल्ड कप का बुखार अपने चरम पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी देखते ही बनती है। दरअसल, एक निजी कंपनी में मैनेजर भोपाल निवासी गौरव गोस्वामी शनिवार सुबह कार से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। उनके साथ पांच दोस्त भी थे। गौरव ने बताया कि फ्लाइट की टिकट 5 गुना महंगी थी और ट्रेन की टिकट उपलब्ध, नहीं थी इसलिए कर से जाने का फैसला किया।
गौरव ने बताया कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए वनडे इंटरनेशनल सीरीज का मैच देखने वे इंदौर गए थे। वही वर्ल्ड कप में मैच पहली बार देखेंगे। हम लोग शनिवार रात अहमदाबाद पहुंच गए हैं और सोमवार सुबह भोपाल के लिए रवाना होंगे।

फाइनल में देखने के लिए ₹16000 से अधिक का किराया खर्च करने को तैयार क्रिकेट प्रेमी
वहीं भोपाल के एक और क्रिकेट प्रेमी आनंद शर्मा ने बताया कि मेरे मित्र बड़ाई के रहने वाले जितेंद्र मीणा फाइनल में देखने हवाई जहाज से भोपाल से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए हैं जो शनिवार रात को ही पहुंच गए। उनकी टिकट शनिवार शाम को मैंने ही बुक की थी जो 15, 800 रुपये की थी। जबकि आम दिनों भोपाल से अहमदाबाद की हवाई टिकट 4 से 5000 में मिल जाती है।
एडवोकेट आनंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं उन्होंने इस वर्ल्ड कप के तीन मैच देखे हैं, जो अलग-अलग शहरों में हुए। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में हुआ भारत-पाकिस्तान का लीक मैच भी देखा था। इसी प्रकार मुंबई में हुए भारत श्रीलंका के लीग मैच के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ सेमीफाइनल मैच भी देखा और मुंबई से ही अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।












Click it and Unblock the Notifications