इश्क की खौफनाक सजा: प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहना गांव के सामने पीटा फिर पिलाया पेशाब

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे जिला होशंगाबाद में एक प्रेमी जोड़े को प्यार की ऐसी सजा दी गई जिसने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। जुर्म सिर्फ इतना था कि वो दोनों बंधनों की चारदिवारी को तोड़ अपनी अलग जिंदगी बसाने के लिए घर से भाग गये थे। सजा के तौर पर दोनों को जमकर पीटा गया उसके बाद जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। पति का प्यार ना मिलने पर पत्नी ने मासूम बच्चों की हत्या के बाद कर ली खुदकुशी

Couple physically assaulted, forced to drink urine in Madhya Pradesh

इसके बाद भी अमानवीयता की थोड़ी कसर बच गई तो उसे पूरा करने के लिए पूरे गांव के सामने लोहे के गर्म सरिए से उनके शरीर और चेहरे को दागा गया फिर पेशाब पिलाई गई। इतनी दरिंदगी के बाद आरोपी दोनों को थाने के सामने फेंक कर चले गये। आपको बताते चलें कि आरोपी तीन बच्चों की मां है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना जिला होशंगाबाद के बनखेड़ी तहसीन की है।

एक हॉरर फिल्म की तरह 3 घंटे तक चली इस हैवानियत में जब दोनों की हालत बेहद खराब हो गई तो प्रेमी के परिवारवालों ने दोनों को गांव के अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन हालत गंभीर देख कर उन्‍हें जिला अस्‍पताल ले जाने को कहा गया। तब जाकर यह मामला सामने आया।

हैवानियत की पूरी कहानी

रामगोपाल ठाकुर के घर अक्षय मेहरा का आना-जाना था। इसी दौरान अक्षय और रामगोपाल की पत्नी के बीच नजदीकी बढ़ गई। रामगोपाल को जग इस बात की भनक लगी तो दोनों का रोज झगड़ा होने लगा। रोज-रोज की कलह से तंग आकर रामगोपाल की पत्नी अक्षय के साथ भोपाल आ गई। जब इसकी भनक उसके पति को लगी तो उसने प्रेमी युगल से संपर्क कर समझौता करने के बहाने दोनों को वापस बुला लिया।

बीते 5 जून को दोनों गांव वापस लौटे तो रामगोपाल ने गांव के ही कुछ लोगों के साथ मिलकर दोनों को खूब मारापीटा। दोनों के बाल काटे, गर्म हंसिए व तवा से अक्षय को तीन बार दागा गया, महिला को एक बार दागा। जूते की माला पहनाकर मारपीट करते हुए गांव में जुलूस निकाला गया। पूरा गांव तमाशा देखता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+