सतना में मेयर पद के दावेदार को पार्षदी का टिकट, भाजपा ने देर रात जारी की सूची

सतना, 15 जून: मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद सभी की निगाहें सभी 45 वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवारों पर टिकी थी कि भारतीय जनता पार्टी में किस वार्ड से किसे अपना उम्मीदवार बनाती है। देर रात भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने 44 वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। वार्ड क्रमांक 34 को फिलहाल होल्ड किया गया है। इसके साथ ही यह तस्वीर भी साफ हो गई कि किस वार्ड से कौन लड़ने जा रहा है। पार्टी ने जहां पूर्व स्पीकर और मेयर पद के प्रबल दावेदारों में शामिल रहे अनिल जयसवाल को वार्ड नं. 45 से लड़ने जा रही है वही पार्टी ने कई पार्षदों के टिकट काटी है तो कुछ के वार्ड बदले हैं। देर रात सूची सामने आते ही जहां प्रत्याशी बनाए गए पार्टी नेता खुशियां मनाने लगे वहीं जिन पूर्व पार्षदों की टिकट कट गई है वे आगे की रणनीति में मशगूल हो गए हैं। पार्टी ने टिकट वितरण में अनुभव व युवा जोश दोनों का ख्याल रखा है। वरिष्ठ नेताओं के अलावा भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े नेताओं को भी टिकट दी गई है। यहां तक कि नगर निगम के पूर्व स्पीकर रहे बाला प्रसाद यादव के बेटे आदित्य यादव को पार्टी ने वार्ड क्रमांक 7 से चुनाव मैदान में उतारा है।

BJP pratyashi

पूर्व पार्षद मुन्ना व प्रदीप को भाजपा ने नहीं दी टिकट

नगर निगम में पार्षद ही के लिए पार्टी के उम्मीदवार के टिकट के लिए भाजपा के द्वारा मंगलवार को देर रात जारी सूची में की गई दिग्गज नेताओं का नाम गायब है वार्ड क्रमांक 7 से दावेदारी कर रहे पूर्व पार्षद प्रदीप ताम्रकार को भाजपा ने टिकट नहीं दिया इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 की पूर्व पार्षद मीरा सिंह को भी टिकट पार्टी के द्वारा नहीं दी गई।यहां पार्टी ने आशीष कुमार मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है इसी तरह वार्ड क्रमांक 41 से टिकट की मांग कर रहे पूर्व एमआईसी सदस्य सुशील सिंह मुन्ना को पार्टी टिकट नहीं दी गई है। श्री मुन्ना जिस वार्ड 25 से पार्षद थे उसी बाढ़ से उनकी पत्नी नम्रता सिंह को मैदान में पार्टी ने उतारा है। श्रीमती सिंह पूर्व में वार्ड 26 से पार्षद रह चुकी हैं।

इनकी टिकट कटी

पार्टी के द्वारा इस बार जहां कई पूर्व पार्षदों के वार्ड बदले गए हैं। वही उसने अपने कई पूर्व पार्षदों के टिकट काट दिए हैं। जबकि वे किसी अन्य वार्ड से अथवा अपने ही वार्ड से टिकट मांग रहे थे जिन प्रमुख पार्षदों की टिकट काटी गई है उनमें वार्ड क्रमांक 1 से मीना माधव, वार्ड क्रमांक 4 से शांति तिवारी,वार्ड क्रमांक 40 से राजू अग्रवाल का नाम शामिल है इस वार्ड से इससे पहले राजू की पत्नी आरती अग्रवाल पार्षद थी पार्टी ने यहां से विनोद जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+