मध्यप्रदेश के मंत्री का विवादित बयान कहा- कांग्रेस देशभक्त पार्टी नहीं, वहां जो कुछ है सब विदेशी माल है

भाजपा ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले अपने 38 नेताओं की पहचान की है। जिसके बाद राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बीजेपी को इसकी परिभाषा बतानी चाहिए।

भोपाल,7 मई। भाजपा ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले अपने 38 नेताओं की पहचान की है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले नेताओं की पहचान करने से क्या होगा बीजेपी को इसकी परिभाषा बतानी चाहिए योगी जी ने कितनी बार धर्म के आधार पर नफरत ही बयान दिए क्या बीजेपी उनको भी उन्हीं ( धार्मिक भावना आहत करने वालों) में गिनेगी।

Recommended Video

    मध्यप्रदेश के मंत्री का विवादित बयान कहा-कांग्रेस देशभक्त पार्टी नहीं,वहां जो कुछ है सब विदेशी माल
    कांग्रेस देशभक्त कहां से हो गई। वहां से जो कुछ है, सब विदेशी माल : मंत्री भूपेंद्र सिंह

    कांग्रेस देशभक्त कहां से हो गई। वहां से जो कुछ है, सब विदेशी माल : मंत्री भूपेंद्र सिंह

    दिग्विजय के इस बयान के बाद मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो कह रहे है कि वो सबसे बड़े देश भक्त हैं, लेकिन प्रदेश की जनता नहीं मानती ना कि कांग्रेस देशभक्त है। कांग्रेस देशभक्त कहां से हो गई। वहां से जो कुछ है, सब विदेश का ही माल है। देश का तो कुछ है ही नहीं, तो देशभक्त कहां से हो गई। कांग्रेस का देशभक्ति से कोई संबंध ही नहीं है। और जनता ने बता दिया देशभक्त कौन है ? मोदी जी हैं कि कांग्रेस ? ये बता दिया है। देश में कांग्रेस विपक्ष की पार्टी लायक भी नहीं बची और लगातार जिस तरह से कांग्रेस की जो हालत है, वो अंतिम पड़ाव पर पहुंच रही है। गांधीजी का सपना था वह लगभग पूरा होने की स्थिति में है।

    पूर्व सीएम दिग्विजय के बयान पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह का पलटवार

    पूर्व सीएम दिग्विजय के बयान पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह का पलटवार

    पूर्व सीएम दिग्विजय के बयान पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने हमेशा देश को तोड़ने की कोशिश की है। चाहे वे कश्मीर का मामला हो या हैदराबाद का। कांग्रेस तो हैदराबाद को भी वहां के निजाम को देना चाहती थी। वो तो उस समय सरदार वल्लभ भाई पटेल थे, जिनके कारण हैदराबाद का भारत में वापस विलय हुआ है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारत विभाजन का कारण भी कांग्रेस है। कांग्रेस की नीति हमेशा विभाजनकारी रही है।

    नूपुर शर्मा और नवीन कुमार पर कार्रवाई के बाद एक्शन में भाजपा

    नूपुर शर्मा और नवीन कुमार पर कार्रवाई के बाद एक्शन में भाजपा

    बता दे पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा और नवीन कुमार पर कार्रवाई के बाद अब भाजपा एक्शन में दिखाई दे रही है। नेताओं की पिछले 8 साल तक के बयानों को आईटी विशेषज्ञों की मदद से खंगाला गया है। करीब 5 हजार 200 बयान गैर जरूरी पाए गए। 27 बयानों के शब्दों को संवेदनशील पाया गया 38 नेताओं के बयानों को धार्मिक मान्यताओं को आहत करने वाली कैटेगरी में रखा गया।

    हेट स्पीच देने वाले भाजपा नेताओं में अनंत कुमार हेगडे शोभा करंदलाजे, गिरिराज सिंह, तथागत राय, प्रताप सिन्हा, विनय कटियार, महेश शर्मा, टी राजा सिंह, विक्रम सिंह सैनी, साक्षी महाराज और संगीत सोम शामिल है।

    पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद कुवैत में भारतीय सामानों की बिक्री पर रोक

    पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद कुवैत में भारतीय सामानों की बिक्री पर रोक

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद अरब देशों में बायकॉट इंडिया सोशल मीडिया में ट्रेन कर रहा है कुवैत में कुछ शॉपिंग स्टोर्स ने भारतीय सामानों को बेचने से मना कर दिया है। भाई कुवैत सरकार ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत में सत्तापक्ष के नेताओं ने पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी की है। जिससे मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा इंडोनेशिया, यूएई और जॉर्डन देशों ने भी नूपुर शर्मा और नवीन कुमार के बयान पर आपत्ति जताई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+