भोपाल : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भगवान को सौंपा ज्ञापन, वजह जानकार आप हो जाओगे हैरान
भोपाल, 24 मई। अपनी किसी मांग को लेकर लोगों को अफसरों से गुहार लगाते और उन्हें ज्ञापन सौंपते तो खूब देखा होगा। मध्य प्रदेश में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भगवान को ही ज्ञापन सौंप दिया। हुआ यूं कि मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन से 19000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इन कर्मचारियों ने सोमवार को जेपी अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर में भगवान को ज्ञापन सौंपा।

संविदा कर्मचारियों का कहना है कि भगवान को ज्ञापन इसलिए सौंपा है क्योंकि अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही. उनका कहना है कि अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ने वाले असर की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
संविदा कर्मचारियों ने 17 मई से 2 मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया था। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह 90% वेतन दिया जाए। दूसरी मांग यह है कि आउटसोर्स किए गए निष्कासित साथियों और सपोर्ट स्टाफ को तत्काल NHM में वापस लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications