नारी सम्मान से ढाई करोड़ वोटर्स को जोड़ने की तैयारी, छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने सुंदरकांड के साथ शुरू की योजना
मध्यप्रदेश में बजरंग बली की आराधना करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 'नारी सम्मान योजना' की शुरुआत की। इसमें ढाई करोड़ महिलाओं को जोड़ने का प्लान कांग्रेस ने बनाया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना को शुरू करने से पहले अपने को हनुमान भक्त के रूप में भी एक बार फिर से प्रदेश की जनता के सामने प्रस्तुत किया। कमलनाथ ने इस योजना की शुरुआत छिंदवाड़ा जिले के परासिया से की। योजना की शुरुआत करने से पहले कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने सुंदरकांड का पाठ करवाया।
सुंदरकांड में कमलनाथ और नकुल नाथ भी शामिल हुए सुंदरकांड का पाठ पूरा होते ही प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं ने अलग-अलग जिला मुख्यालय पर इस योजना को लेकर पत्रकार वार्ता की और योजना के तहत फॉर्म भरवाने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया में नारी सम्मान योजना की शुरुआत की। प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के तोड़ के रुप में कांग्रेसी योजना लेकर आई है इस योजना के जरिए ढाई करोड़ मतदाताओं को प्रभावित करने को लेकर कांग्रेस इस योजना के जरिए काम करेगी। वहीं सुरेश पचौरी और दीपक जोशी ने भोपाल में इस योजना को लेकर पत्रकार वार्ता की।
कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा है यह टारगेट
प्रदेश कांग्रेस ने इस योजना के जरिए ढाई करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का टारगेट रखा है। हालांकि कांग्रेस संगठन के लिए यह टारगेट मुश्किल भरा है, लेकिन इसकी लगातार मॉनिटरिंग प्रदेश कांग्रेस के नेता अपने स्तर पर करेंगे। इसलिए टारगेट के आसपास तक पहुंचने की कांग्रेस के सभी नेताओं को उम्मीद है।
हर फॉर्म का होगा नंबर
बताया जा रहा है कि हर फॉर्म का कांग्रेस एक नंबर आवंटित करेगी। हर जिले के लिए नंबर अलग-अलग रखे जाएंगे। पहले चरण में जिले अपने टारगेट अनुसार फॉर्म का प्रकाशन करवा कर उसका इस्तेमाल करेंगे। इन फॉर्म पर प्रदेश कांग्रेस नंबर जारी करेगी। इसके बाद जारी दूसरे चरण में जिले को फॉर्म की जरूरत पड़ी तो पहले उसे प्रदेश कांग्रेस से नए नंबर लेने होंगे। इसके बाद ही वह फॉर्म भरवा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications