Jyotiraditya Scindia News: चुनाव से पहले सिंधिया की घेराबंदी के लिए कांग्रेस कुछ और नेताओं की कराएगी घर वापसी
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) खेमे को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल कांग्रेस ग्वालियर चंबल क्षेत्र में सिंधिया की घेराबंदी करने के लिए कुछ और नेताओं की घर वापसी की तैयारी कर रही है। हाल में ही शिवपुरी से सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह की वापसी हुई है। इससे पहले अशोकनगर जिले के BJP के बड़े नेता यादवेंद्र सिंह यादव को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया था।
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सिंधिया को घेरने के पीछे यह वजह
दरअसल 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे और ग्वालियर चंबल क्षेत्र में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस इस क्षेत्र में दोबारा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सिंधिया की घेराबंदी करने में जुट गई है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस एक विशेष रणनीति तैयार कर रही है।

जिलेवार स्थिति की जाएगी मजबूत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि ग्वालियर चंबल क्षेत्र में अब किसी एक नेता को आगे बढ़ाने के स्थान पर जिलेवार स्थिति मजबूत की जाएगी। दरअसल ग्वालियर चंबल क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार ही क्षेत्र में अधिकतर प्रत्याशी घोषित किए जाते थे। इसी का परिणाम है कि जब सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए तो, उनके साथ उनके समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो गए। इससे कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान हुआ था वही 15 साल बाद प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार गिर गई थी और कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विधानसभा चुनाव में हिसाब-किताब बराबर करने की तैयारी में कांग्रेस
इसी वजह से अब कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हिसाब-किताब बराबर करने की तैयारी में जुटी हुई है प्रयास यही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र में उनकी घेराबंदी की जाए। इसके अनुसार ही पार्टी में नेताओं का प्रवेश कराया जा रहा है। बता दे भेजना सिंह सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे, लेकिन बीजेपी में उनकी पूछ-परख नहीं होने के चलते वे वापस कांग्रेस में आ गए हैं। पार्टी बैजजनाथ सिंह के माध्यम से गुना शिवपुरी और अशोक नगर क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी वहीं कुछ और नेता भी संपर्क में जिन्हें जिला इकाई और स्थानीय नेताओं की सहमति से प्राथमिक सदस्यता दिलाई जाएगी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया केवल अकेले रहे जाएंगे: अरुण यादव
BJP प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर राजधानी में बड़ा आयोजन किया गया था। जिसमें बैजनाथ सिंह शामिल होने के लिए शिवपुरी से 100 से ज्यादा कारों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे थे। जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव (Arun Yadav) ने मीडिया से चर्चा के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उनके संपर्क में बीजेपी के सैकड़ों विधायक हैं। जिनकी कांग्रेस (MP Congress) में वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा सभी सिंधिया विधायक वापस आएंगे। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया केवल अकेले रहे जाएंगे।
गुना में लग सकता है बड़ा झटका !
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस गुना लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। गुना सांसद के पी यादव और सिंधिया समर्थकों के बीच अनबन की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। केपी यादव के भाई पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा सांसद केपी यादव ने चुनाव हरा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications