MP News: कांग्रेस में 230 प्रत्याशियों को मतगणना की ट्रेनिंग, ईवीएम मशीन, पोस्टल मतदान सहित कई विषय रहे शामिल

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को सभी उम्मीदवारों के साथ ही उनके दो-दो मतगणना के एजेंट को भोपाल बुलाया और सभी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतगणना की ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग का जुम्मा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी के पास है।

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आगामी 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हर राउंड पर पर पूरी सक्रियता, शासकीय कर्मचारियों द्वारा चुनाव ड्यूटी के दौरान पोस्टल वोट के माध्यम के किए गए मतदान की गणना के बारे में बताया गया।

Congress training of 230 candidates on subjects including vote counting, EVM machine, postal voting

मतगणना के दौरान आने वाली परेशानियों का सक्रियता, विधिक समस्याओं सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस के प्रदेश भर के 230 प्रत्याशियों एवं उनके मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक दो सत्र में हुई। प्रथम सत्र में रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर-चंबल संभाग और दूसरे सत्र में इंदौर उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल और सागर संभाग के प्रत्याशियों की बैठक संपन्न।

प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने बैठक में उपस्थित कांग्रेस प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं से करते हुए कहा कि मतगणना का कार्य बिना किसी भय और दबाव के साथ करें। कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की नई तस्वीर बनेगी।

युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा, महिलाओं को सम्मान मिलेगा, किसानों का उत्थान होगा और नई पीढ़ी का भविष्य उज्ज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन पूरी निर्भीकता के साथ काम करें, कोई भी समस्या आने पर कांग्रेस प्रत्याशी और चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को सूचित करें, ताकि कानूनी तरीके से उसका निराकरण हो सके।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उपस्थित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने मतगणना के दिन की गतिविधियों और चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये मतगणना कराये जाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन जो ईवीएम मशीन सील करके स्टॉंग रूम में रखी गई, उसका पूरी तरह निरीक्षण करें, किसी प्रकार की कोई त्रुटि पाए जाने पर निर्वाचन अधिकारी से तुरंत सपर्क कर किसी भी प्रकार की अमानवीय घटना होने की जानकारी निर्वाचन अधिकारी को दें, मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर ले जायी जाने वाली सामग्री अवश्य ले जाये, मतगणना शुरू होते ही मतगणना के हर राउंड और एक-एक मतों पर अपनी पैनी नजर रखें। शासकीय कर्मचारियों द्वारा किए गए पोस्टल वोट की गणना पूरे सतर्कता से करायें, किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश इस दौरान वहां नहीं होने दिया जाए।

धनोपिया ने कहा कि मोबाइल और अन्य इंटरनेट से संबंधित उपकरण मतगणना स्थल पर ले जाना पूरी तरह से वर्जित है, यदि कोई व्यक्ति इसका पालन नहीं करता है अथवा अन्य पार्टी के लोगों द्वारा किसी प्रकार की अमानवीय, असामाजिक घटना को अंजाम दिया जाता है तो पूरी सतर्कता के साथ उसका विरोध करें, शीघ्र ही अपने प्रत्याशी और निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएं।

इमरोज खान ने ईवीएम मशीन से संबंधित जानकारी से अवगत कराया

मप्र कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अभिभाषक शशांक शेखर ने कांग्रेस प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए मतगणना के दौरान आने वाली समस्याओं के दौरान कानूनी प्रक्रिया को लेकर विधिक जानकारी से अवगत कराया।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और बूथ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र जोशी ने प्रत्याशियों को सुझाव सांझा करते हुए कहा कि मतगणना के दिन काउंटिग एजेंट पूरी सतर्कता बरते, समय के पूर्व काउंटिग के लिए अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाए और मतगणना शुरू होने के पूर्व पूरे संयम और सक्रियता से अपने कार्य को अंजाम दें। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, अशोक सिंह सहित प्रदेश भर से आये कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस प्रत्याशी और उनके अभिकर्तागण प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+