MP Vidhansabha Election 2023: फर्जी और डबल नाम वाले वोटर्स को हटाने के लिए कांग्रेस में चलाएगी विशेष अभियान
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस फर्जी और डबल नाम वाले वोटर्स को हटाने के लिए दिग्गजों की निगरानी में अभियान चलाएगी। इसके लिए हर बूथ पर कांग्रेस के दिग्गज मौजूद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बूथ स्तर पर अपने आप को मजबूत करने में जुटी हुई है। विधानसभा के पिछले चुनाव से सबक लेते हुए कांग्रेस इस बार वोटर लिस्ट को क्रॉस चेक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने वाली है। इसके चलती भूत कमेटी में दिग्गज नेताओं को शामिल करने का फैसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने लिया है। इन दिग्गजों की निगरानी में वोटर लिस्ट को क्रॉस चेक किया जाएगा।
कांग्रेस ने पिछले चुनाव में भी फेंक वोटर्स को लेकर चुनाव आयोग तक शिकायत पहुंचाई थी। पिछले चुनाव में जो शिकायत हुई थी वह ऐन वक्त पर हुई थी, जिसका फायदा उसे चुनाव के समय नहीं मिल सका था। लेकिन कांग्रेस इस बार ऐसी गलती नहीं करना चाहती है। इसके चलते ही कांग्रेस ने बूथ कमेटियों में दिग्गज नेताओं के साथ ही एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को शामिल करने का निर्णय लिया है।
इन दिग्गज नेताओं और पदाधिकारियों को अपने ही बूथ पर सबसे पहले फर्जी वोटर्स और वोटर लिस्ट में दो बार नाम आने वाले को छांटना होगा। जिस भी वोटर के नाम को लेकर संदेह होगा उसे भौतिक रूप से भी कांग्रेस के बूथ कमेटी के सदस्य चेक करेंगे। यदि इनमें संदेह की स्थिति बनती है, तो इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को कांग्रेस शिकायत करेगी। हर बूथ पर इसी तरह से वोटर लिस्ट को चेक किया जाएगा।
यह पूरा काम कांग्रेस मई और जून में पूरा करना चाहती है ताकि उसके पास जिला निर्वाचन अफसर के अलावा भी शिकायत करने और वोटर लिस्ट में सुधार करवाने का पर्याप्त समय रहे इसलिए कांग्रेस का फोकस चुनाव के मद्देनजर अब वोटर लिस्ट पर भी रहेगा।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि वोटर लिस्ट को क्रॉस चेक किया जाएगा। सभी जिला संगठन और ब्लॉक संगठन को इस संबंध में बताया गया है। पिछले चुनाव में वोटर लिस्ट में कई विसंगतियां सामने आई थी। इस बार हम पहले से ही वोटर्स लिस्ट को क्रॉस चेक करने का काम कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications