नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है

भोपाल, 26 अगस्त। कांग्रेस की 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। गृहमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है। गुलाम नबी आजाद जी ने इस हवा को और तेज कर दिया है। धारा 370 हटते ही जम्मू कश्मीर में आजादी की बयार चल रही है। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। वहीं इधर कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो गई है।

Narottam Mishra

कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वह लंबे से समय से पार्टी ने नाराज बताए जा रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा था। कुछ दिन पहले ही आजाद ने कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे में आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आजाद ने अपने पत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर कोसा है।

कांग्रेस की गुलामी से गुलाम नबी आजाद हुए- वीडी शर्मा

वहीं कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की गुलामी से गुलाम नबी आज आजाद हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के हालात से वरिष्ठ नेता आजाद हो रहे हैं। गुलाम नबी भी कांग्रेस की गुलामी से आजाद हुए हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कोई काम नहीं करना चाहता है। एमपी में होने वाले चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+