MP election 2023: 11 दिनों के भीतर उम्मीदवारों की सूची जारी कर भाजपा को जवाब देने की तैयारी में कांग्रेस

MP Congress News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा ने हरी हुई 39 सीटों पर अपनी प्रत्याशियों का ऐलान कर टिकट वितरण में कांग्रेस से बाजी मार ली है। इसका जवाब देने के लिए कांग्रेस में गुरुवार शाम से ही हलचल तेज हो गई है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस के नेता सक्रिय नजर आ रहे हैं। अब तय किया जा रहा है कि इसी महीने के बचे हुए 11 दिनों के भीतर ही कांग्रेस भी लगातार हारने वाली सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।

पहले यह माना जा रहा था कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अगस्त के अंत में या सितंबर की शुरुआत में होगी लेकिन अब यह तय किया जा रहा है कि कांग्रेस भी अगस्त में ही टिकटों की पहली सूची जारी कर देगी इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की तारीख तीन-चार दिन में थे हो सकती है। जो इसी महीने होगी और इस महीने के अंत तक कांग्रेस ऐसी 66 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी, जिनमें वे लगातार हार रही है या दलबदल में कांग्रेस विधायक ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

Congress preparing to reply to BJP by releasing list of candidates in MP election within 11 days

इन सीटों पर उम्मीदवार चैन को लेकर सर्वे और राय मशवरा और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा सब आने वाले 3-4 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि कांग्रेस में अभी भी गुटबाजी का दौर जारी है। इसी वजह से पहली सूची में समय लग रहा है। हाल में ही प्रदेश प्रभारी के पद से जेपी अग्रवाल को हटाकर रणदीप सुरजेवाला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन सीटों पर तय होंगे उम्मीदवार

भोपाल जिले की बैरसिया गोविंदपुरा के साथ बुधनी, आष्टा, टिमरनी, रामपुर, बघेलान, रीवा, मनगवां त्योंथर, दतिया, शिवपुरी, गुना, बमोरी शमशाबाद, कुरवाई, बीना, खुरई सुरखी, सागर, नरयावली, रहली, हटा पथरिया, सुजालपुर, सुसनेर, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, बदनावर, रतलाम, सुवासरा, मंदसौर, नीमच, जावद, सिरमौर, देवतालाब, सिंगरौली देवसर, जयसिंहनगर अनूपपुर, धौहानि, मुडवारा, सिहोरा, जबलपुर पनागर, सिवनी, पिपरिया, नर्मदा पुरम, सांची, सारंगपुर, देवास, इंदौर-2 इंदौर-4, सांवेर, खातेगांव, बागली, बुरहानपुर, हरसूद, खंडवा पंधाना, अशोकनगर, मुंगावली, चंदला, बिजावर शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+