कमलनाथ के बेटे Nakul Nath का बड़ा बयान, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा भीड़ परासिया की रैली में जुटी
कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने कहा कि "ओरिजिनल भारत जोड़ो यात्रा" से भी ज्यादा भीड़ परासिया की उपयात्रा में दिखाई दे रही हैं। उनके इस बयान के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी की यात्रा को फ्लॉप बताया हैं।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ के बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत को गर्म कर दिया। दरअसल नकुलनाथ ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। नकुल नाथ ने उप यात्रा एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि "ओरिजिनल भारत जोड़ो यात्रा" से भी ज्यादा भीड़ इस रैली में दिखाई दे रही हैं। उनके इस बयान के बाद राजधानी भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिल की बात जुबां पर आ ही गई। नकुलनाथ के बयान से यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी की यात्रा फ्लॉप है। कमलनाथ का दर्द भी दिग्विजय सिंह के साथ वार्तालाप और संत के बीच सामने आ ही गया था।

Recommended Video
बता दे मध्यप्रदेश में कांग्रेस से सांसद नकुल नाथ अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने परासिया विधानसभा क्षेत्र में एक भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कई किलोमीटर तक तक चला, लेकिन ओरिजिनल भारत जोड़ो यात्रा से भी ज्यादा भीड़ मुझे परासिया विधानसभा क्षेत्र में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि यह हक की लड़ाई के लिए है। इस यात्रा के जरिए बीजेपी में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा महंगाई के खिलाफ है।
नकुल नाथ का यह बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी नेता अब इस बयान पर चुटकी लेते हुए राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर सवाल खड़े कर रहे हैं। भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हम तो पहले से कह रहे हैं कि राहुल गांधी की यात्रा फ्लोर पर लेकिन अब उनके नेता भी मानने लगे हैं कि यात्रा का कोई उद्देश्य नहीं है। कमलनाथ का दर्द भी दिग्विजय सिंह के साथ वार्तालाप और संत के बीच सामने आई गया था। हालांकि अब तक नकुल नाथ की ओर से इस पर किसी तरह की सफाई सामने नहीं आई और ना ही पार्टी के किसी नेता ने इस पर सवाल उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications