MP News: खुद का मुंह काला करने राजभवन पहुंचे कांग्रेस MLA, दिग्विजय सिंह ने रोका
आमतौर पर नेता अपना दावा करके भूल जाते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में एक ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने दावा पूरा नहीं होने पर अपने वादे के मुताबिक मुंह काला करने का प्रयास किया, लेकिन बड़े नेता के समझाने पर उन्होंने सिर्फ काला टीका लगाकर अपने बात पर अडिग रहने का संदेश दिया है।
जी हां, आप ठीक समझें ये कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया हैं, जिन्होंने राजभवन पहुंचकर मुंह काला करने की कोशिश की, लेकिन राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की समझाईश के बाद बरैया ने सिर्फ काला टीका लगाकर जनता से किया दावा निभाने की कोशिश की है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, ये मामला राजधानी भोपाल का है, जहां कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की ओर से चुनाव के पहले दावा किया गया था कि, यदी चुनाव में बीजेपी को 50 से ज्यादा सीटें मिलती हैं, तो वे राजभवन के बाहर अपना मुंह काला कर लेंगे। वहीं एमपी में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां इसके बाद अपना दावा निभाते हुए बरैया ने राजभवन के बाहर पहुंचकर मुंह काला करने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही इसका पता राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को चला उन्होंने तुरंत पहुंचकर बरैया को ऐसा करने से रोका, जिसके बाद बरैया ने केवल काला टीका लगाकर अपना दावा पूरा करने की बात कही है।ॉ
पुलिस ने संभाला मोर्चा
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया जैसे ही राजभवन के लिए समर्थकों के साथ निकले वैसे ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था, जहां पुलिस ने बरैया और उनके समर्थकों को बीच में ही रोक दिया था, इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल बरैया और उनके समर्थकों को रोकने के लिए तैनात किया गया था। वहीं काला टीका लगवाने के बाद बरैया के साथ वापस लौट गए.
ये भी पढ़े- MP में हार के बाद कांग्रेस के बड़े नेता ने पद से दिया इस्तीफा, लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications