भ्रष्टाचार अत्याचार तुष्टिकरण और कपड़े फाड़ने की गारंटी है कांग्रेस पार्टी: डॉ दुर्गेश केसवानी

BJP के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस यानी गारंटी लेकिन गारंटी कौन सी? कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की, महिला अत्याचार की, धर्म विरुद्ध काम करने की, तुष्टिकरण की, कपड़े फाड़ने की गारंटी है। कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की वजह से उनकी पार्टी का कार्यकर्ता परेशान हो उठा है।अंर्तकलह सड़कों पर आ रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने अपने जारी बयान में कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आजकल राजनीतिक मंच पर भाषण देते हुए गारंटी देते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में इसकी उलट नजारा है। गारंटी का मतलब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को समझाएं। यह दोनों ना समझ बुजुर्ग प्रदेश में आपकी पार्टी की गारंटी देते हुए क्या कर रहे है।

Congress manifesto is guarantee of appeasement of corruption and tearing of clothes: Durgesh Keswani

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज अपना वचन पत्र जारी किया है, जो वचनों का नहीं, बल्कि झूठ, छल, कपट और धोखे का पत्र है। ऐसे समय में जबकि करप्शन नाथ और मि.बंटाढार के बीच कपड़ा फाड़ द्वंद और घमासान मचा हुआ है, कांग्रेस का ये वचन पत्र एक रस्म अदायगी बन कर रह गया है। ऐसा लगता है कि वचन पत्र के रूप में कांग्रेस पार्टी ने अपने झूठ का पुलिंदा एक बार फिर प्रदेश की जनता के सामने रख दिया है, जो जनता के साथ क्रूर मजाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+