कांग्रेस ने आयकर विभाग में की मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की शिकायत, बेनामी संपत्ति को अटैच करने की मांग

कांग्रेस ने राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पास बेनामी संपत्ति होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने आयकर विभाग के कार्यालय कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों के साथ शिकायत की हैं।

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ आज कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयकर विभाग पहुंचकर बेनामी संपत्ति की शिकायत की। साथ ही मांग की कि उनकी यह संपत्ति तत्काल अटैच की जाए। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोपहर में बेनामी प्रोहिबिशन विंग पहुंचकर यहां के डिप्टी कमिश्नर को यह शिकायत सौंपी। शिकायत में बताया गया कि प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने साल 2020 से लेकर अब तक गैरकानूनी तरीके से अकूत दौलत अर्जित की है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई बेनामीदारों के नाम से अचल संपत्ति खरीदी है।

कांग्रेस ने आयकर विभाग में की मंत्री गोविंद सिंह की शिकायत

केके मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले के ग्राम बाबेल में अपनी सास ला कुवर राजपूत के नाम से 7 सितंबर 2021 में 2.335 हेक्टेयर जमीन खरीदी। यह जमीन गैर कानूनी तरीके से अर्जित दौलत से गोविंद सिंह राजपूत ने खरीदी है। शिकायत में केके मिश्रा ने यह भी लिखा कि 29 अगस्त 2022 को यह जमीन उन्होंने अपने नाम से करवा ली। इसी शिकायत में बताया गया कि 6.1120 जमीन उसकी सास और साले के नाम से दिनांक 7 8 सितंबर 2021 को भी फाइल में खरीदी गई थी। इसी जमीन को उन्होंने अपनी पत्नी सविता सिंह को जुलाई-अगस्त 2022 में गिफ्ट कर दिया।

Recommended Video

    Shivraj के मंत्री Govind Rajput का बयान, Digvijaya Singh को बताया बेहतर CM | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    दरअसल मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को उनके सालों ने करीब 50 एकड़ भूमि दान में दी है। इसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है जमीन दान करने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया पूर्व BJP नेता राजकुमार धनोरा ने मंत्री गोविंद सिंह पर आरोप लगाया कि मंत्री ने पहले अपने सालों के नाम पर जमीन खरीदी और फिर दान पत्र लिखवा दिया। इसकी शिकायत उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से भी की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+