OBC वर्ग को साधने के लिए विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का कल बड़ा सम्मेलन, कमलनाथ करेंगे सभा को संबोधित
OBC वर्ग के लिए विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का कल बड़ा सम्मेलन होगा। ये सम्मेलन 2023 विधानसभा चुनाव से पहले विंध्य क्षेत्र में के लिए अहम माना जा रहा है। कमलनाथ का 5 जनवरी को यहां पर इस साल का पहला दौरा होने जा रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ओबीसी वर्ग को रिझाने के लिए एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को विंध्य क्षेत्र में मिली जबरदस्त हार से सपा कांग्रेस ने सबक लिया है। कांग्रेस सभी से यहां के लोगों को साधने में जुट गई है। गुरुवार को कमलनाथ इस क्षेत्र में ओवैसी सम्मेलन करने जा रहे हैं। यहां पर इस वर्ग के वोटर बड़ी संख्या में है सबसे पहले उन्हें साधने का काम किया जा रहा है। इस बार कांग्रेस यहां पर कोई भी रिक्स नहीं लेना चाहती है।

कांग्रेस आने वाले चुनाव से पहले अभी से पूरी तैयारी के साथ विंध्य क्षेत्र में उतरना चाहती है। इसके चलते कमलनाथ का 5 जनवरी को यहां पर इस साल का पहला दौरा होने जा रहा है जिसमें वे पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं वे यहां के नेताओं के साथ ही बैठक करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं इस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मौजूदा विंध्य क्षेत्र में राजनीतिक परिस्थिति
रीवा संभाग की 22 सीटों में कांग्रेस के पास महज 3 सीटें ही वर्ष 2018 के चुनाव में आई थी। हालांकि बाद मेरे गांव में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट जीतकर यहां पर अपने विधायकों की संख्या चार कर ली थी। जबकि इससे पहले साल 2013 के चुनाव में इस संभाग में कांग्रेस के पास 8 सीटें थी वही शहडोल संभाग के अनूपपुर में कांग्रेस के वक्त दो ही सीटें हैं जबकि शहडोल और उमरिया में उसके पास एक भी सीट नहीं है रीवा और शहडोल संभाग की 30 सीटों में से कांग्रेस के पास में है 6 सीट हैं।
वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए OBC वर्ग को धोखा देने का आरोप लगाया हैं। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कभी भी पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ में नहीं रही जबकि भाजपा नेत्री मुख्यमंत्री इसी वर्ग से बनाए हैं। यह ओबीसी वर्ग अच्छी तरह से जानता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी समुदाय के साथ कांग्रेस सरकार ने जो धोखा किया था, उसे ओबीसी समाज कभी भूलने वाला नहीं है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस दौरान कमलनाथ और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा हैं।












Click it and Unblock the Notifications