मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस और उसका नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है

Narottam Mishra Attacks On Congress: भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने एक बार फिर कांग्रेस (Congress) पर जोरदार हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास मोदी और शाह के मुकाबले का कोई नेतृत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि खुद महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन के बाद कहा था कि अब कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है। अब उनके सारे सहयोगी दल कह रहे हैं। कांग्रेस और उसका नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है।

Congress and its leadership become irrelevant says mp home minister narottam mishra

'कांग्रेस नेता आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में भी तो झांकें'

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा के सत्र को लेकर वो लोग सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं जिनके राज में विधानसभा की बैठक के बारे में सुप्रीम कोर्ट को निर्देश देना पड़ा था। कांग्रेस नेता आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में भी तो झांकें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता अब किसानों को घड़ियाली आंसू दिखाने के लिए शहर में ट्रैक्टर रैली निकालने की बात कर रहे हैं। यदि कांग्रेस ने 15 महीने के राज में किसानों से किए वादे पूरे किए होते तो चार्टर में चलने वाले उसके नेताओं को ट्रैक्टर रैली निकालने का दिखावा नहीं करना पड़ता।

कमलनाथ पर साधा था निशाना

इससे पहले कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक हमले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें एक व्हाट्सएप फॉरवर्ड मिला है, जिसमें पूछा गया है कि 'कैकेयी' के बाद किस मां ने अपने बेटे के लिए राजा के सिंहासन को सुरक्षित करने की साजिश रची। बता दें, बीते दिनों नरोत्तम मिश्रा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की सरकार सबसे भ्रष्ट थी। यह बात कई रिपोर्ट्स के माध्यम से सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+