Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कंप्यूटर बाबा, कांग्रेस ने बताया साधु संतों का समर्थन

एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 11 दिन महुदिया में कंप्यूटर बाबा शामिल हुए। कंप्यूटर बाबा कई किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पैदल चले इस दौरान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी उनके साथ नजर आए।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कंप्यूटर बाबा

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 11वें दिन महुदिया में कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव दास त्यागी ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाया। कंप्यूटर बाबा के यात्रा में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेसी से साधु संतों का आशीर्वाद और जनता का साथ बता रही है। बता दे यात्रा शनिवार को आगर मालवा जिले के महुदिया बस स्टॉप से शुरू हुई। इससे पहले यात्रा आगर जिले के बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंची थी जहां राहुल गांधी ने पूजा-अर्चना भी की थी।

यात्रा को साधु संतों का भरपूर समर्थन

यात्रा को साधु संतों का भरपूर समर्थन

कंप्यूटर बाबा ने कहा कि भारत जुड़े यात्रा को राजनीति यात्रा करना उचित नहीं होगा। यह यात्रा भारत को जोड़ने की यात्रा है। इसलिए हम सभी साधु संत इस यात्रा का स्वागत कर रहे हैं और इसमें शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम यात्रा में शामिल हो, जो की यात्रा देश को जोड़ने के लिए की जा रही है। यात्रा जब से शुरू हुई है तब से ही यात्रा को साधु संतों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में हम भी यात्रा में शामिल हुए।

ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा ?

ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा ?

वहीं कंप्यूटर बाबा के इस यात्रा में शामिल होने पर बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कन्हैया कुमार,स्वरा भास्कर के बाद अब भारत जोड़ो यात्रा में कंप्यूटर बाबा? ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा ? जो बाबा गौशाला की ज़मीन व सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़े व अन्य मामलों में जेल रहकर आए हो, वो आज साथ कदम ताल कर रहे है। बस अब मिर्ची बाबा की कमी है , जेल से छूटकर वो भी साथ दिखेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री नाथ का ट्वीट, यात्रा को मिल रहा है भारी जनसमर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री नाथ का ट्वीट, यात्रा को मिल रहा है भारी जनसमर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने टूटकर जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा आगर मालवा जिले में है। जहां पर यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जनसमर्थन बता रहा है कि प्रदेश में बदलाव आने वाला है। वहीं बीजेपी नेता इस यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बता रहे हैं।

यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राहुल दिखे साथ

यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राहुल दिखे साथ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दसवें दिन आगर मालवा जिले पहुंची थी। यात्रा ने रात्रि विश्राम काशीबडिया में किया। इससे पहले यात्रा तनोदिया के पास र्टी ब्रेक के लिए रुकी थी। 3 दिसंबर यानी आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस है। इस मौके पर राहुल गांधी ने दिव्यांगों के साथ भी मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस के दिव्यांग प्रकोष्ठ के करीब 50 लोगों से राहुल ने बारी बारी से मुलाकात की। यात्रा में 120 नियमित पदयात्री और स्थानीय कांग्रेस विधायक शामिल है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ,अरुण यादव और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक

भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक

भाजपा लगातार इस यात्रा को लेकर हमलावार है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कल मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि यह भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+