मध्य प्रदेश : कम्प्यूटर बाबा फिर गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई आरोप
पदकवतम। मध्य प्रदेश में नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले दिनों इंदौर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। तब से ही वे लोक शांति भंग करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की आशंका में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद थे। कल उन्हें जमानत संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जमानत मिलने के तुरंत बाद (औपचारिक) गिरफ्तार कर लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया कि कल एक सरकारी कर्मचारी की शिकायत पर कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज इस प्रकरण में बाबा पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और दुर्व्यवहार करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप है।
यह घटना नवंबर की बताई गई है, जब ग्राम हप्सीजम्बुडी के पंचायत सचिव श्रीराम बारोलिया (38) कम्प्यूटर बाबा को बेदखली की सूचना देने गए थे। तब बाबा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर बारोलिया के साथ दुर्व्यवहार किया था।












Click it and Unblock the Notifications