Bhopal AIIMS: भोपाल एम्स में जटिल सर्जरी करके 20 दिन के बच्चे की बचाई गई जान, सिर में थी सूजन
भोपाल एम्स में 20 दिन के बच्चे की सफल सर्जरी की गई। बच्चे के सिर में सूजन आ गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने का फैसला किया और ऑपरेशन सफल रहा।

Bhopal AIIMS News: राजधानी भोपाल में स्थित एम्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 20 दिन के मासूम बच्चे का जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली। दरअसल इस मासूम बच्चे के सिर में सूजन थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने सिर के अगले हिस्से में दुर्लभ हर्निया (फ्रंटल लोब एन्सीफेलोसिल) का ऑपरेशन किया। 5 घंटे में की गई सफल सर्जरी के बाद बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है। इस सफल सर्जरी के बाद एम्स के डॉक्टरों की देशभर में चर्चा है।
बता दे विदिशा जिले के नवजात शिशु को जन्म के बाद से ही सिर पर सूजन थी, जो लगातार बढ़ रही थी। एमआरआई से पता चला कि उसके प्रमुख धमनियों के साथ मस्तिक में परेशानी थी। जिसे देखते हुए डॉक्टर ने जल्द से जल्द ऑपरेशन करने का फैसला किया। एम्स के चिकित्सक डॉ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि एन्सीफेलोसिल के वास्तविक कारण अज्ञात है। माना जाता है कि यह बीमारी उन परिवारों में होती है, जिनके सदस्यों में न्यूरल ट्यूब दोष होते हैं। साथी गर्भावस्था से पहले और गर्भावस्था के दौरान पोषण की कमी, जैसे विटामिन बी, फोलिक एसिड की कमी से भी यह विकार हो सकता है।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने में डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मेहनत की। इस टीम में प्रोफेसर अमित अग्रवाल, डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ सुमित राज, डॉक्टर प्रदीप चोकसे की टीम ने पूरा किया। इसके साथ ही इस प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया टीम की डॉक्टर विनीता, डॉक्टर श्रवण भूषण और डॉक्टर अनुपमा शामिल रही। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर वेदप्रकाश में डिफेक्ट क्लोजर किया। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में 5 घंटे से अधिक का समय लगा। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है।
10 यार बच्चों में से किसी एक में होती है यह बीमारी
एनसी पहले सिर्फ तंत्रिका नलिका ट्यूब एक दुर्लभ प्रकार का जन्मजात जोर से यह 10 हजार जीवित बच्चों में से एक बच्चे को होता है गर्भावस्था के दौरान न्यूरल ट्यूब पूरी तरह से बंद हो जाती तो एन्सीफेलोसिल हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications