मध्य प्रदेश के गैरतगंज में कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज कस्बे में दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार को लगाए गए कर्फ्यू के बाद मंगलवार सुबह इसमें तीन घंटे की ढील दी गई। इस अवधि में महिलाएं और बच्चे ही बाहर निकल सके।

गैरतगंज में सोमवार को मवेशी की मौत को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ होने पर तनाव बढ़ गया था। बाद में बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था।
जिलाधिकारी के सी जैन ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। यह ढील महिलाओं और बच्चों के लिए दी गई, ताकि वे आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications