Bhopal news: स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर, लापरवाही बरतने वाले शिक्षक निलंबित

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। राजधानी भोपाल में कलेक्टर आशीष सिंह सोमवार ने सुबह विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर आशीष सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे थे, जहां उन्होंने स्कूलों में अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की, साथ ही अनुपस्थित शिक्षक-शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश भी दिए हैं। वहीं कलेक्टर के एक्शन के बाद शहरभर में हड़कंप मच गया है.

Bhopal

कुछ ऐसा है पूरा मामला

राजधानी भोपाल में कलेक्टर आशीष सिंह सोमवार की सुबह नजीराबाद और सूरजपुर के प्राथमिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के औचक निरीक्षण के लिए निकले थे, जहां उन्होंने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों के निरीक्षण में शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित नहीं पाए गए, जिससे नाराज कलेक्टर ने शिक्षक शिक्षिकाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने की दिशा निर्देश दिए हैं। दिशा निर्देश मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए चार शिक्षकों और एक लिपिक को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो लोगों को नोटिस दिए गए हैं।

विभिन्न दिशा निर्देश दिए हैं

अव्यवस्थाओं से नाराज कलेक्टर ने दो आउटसोर्स ऑपरेटर की सेवा भी समाप्त कर दी है, तो वहीं नजीराबाद की प्रभारी प्रधान अध्यापिका की दो वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इधर, कलेक्टर के एक्शन के बाद शहर के तमाम स्कूलों में मच गया, जहां सभी शिक्षक शिक्षिका अपने काम में व्यस्त दिखाई दिए। वहीं कलेक्टर अलग-अलग विद्यालयों के निरीक्षण पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि, कलेक्टर आशीष सिंह आने वाले दिनों में इसी तरह एक्शन मोड में नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: क्या 3 दिसंबर को नहीं होगी मतगणना?, अफवाहों पर कलेक्टर ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+