MP Congress News: 80 सीटों पर कांग्रेस ने तय किए प्रत्याशी, हारी हुई सीटों पर नाथ-कानूगोलू का सर्वे सर्वमान्य

MP Election 2023 News: कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। जिसमे कमलनाथ के दो सर्वे और राहुल गांधी द्वारा सुनील कानूनगोलू से कराए गए सर्वे ही सर्वमान्य रहे। कांग्रेस ने इस बैठक से पहले ही करीब 180 सीटों पर सिंगल नाम छांट कर उन्हें काम करने को कह दिया है। अब इन नामों को सिंगल नाम की सूची में शुमार कर केंद्रीय चुनाव समिति को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। जिस पर अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति को लेना है।

पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस की पहली सूची के लिए 80 नाम ते हो गए हैं। इसमें से 65 मौजूदा विधायक है। वही 15 नाम ऐसे हैं, जो कांग्रेस के दिग्गजों में शुमार है। लेकिन पिछली बार चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यह नाम अब सीईसी में भेजे जाएंगे। इसे 7 और 8 अक्टूबर को सेंट्रल इलेक्शन कमिटी (CEC) से मंजूरी मिल जाएगी।

Cogress has decided candidates on 80 seats, Kamal Nath-Kanugolus survey is universally accepted

पार्टी सूत्रों की माने तो मीटिंग में कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में निकाली गई साथ जन आक्रोश यात्राओं में भागीदारी को टिकट का आधार बनाया गया है। इन यात्राओं की मॉनिटरिंग के लिए पार्टी के रणनीतिकार सुनील कानून गोलू की टीम ने सर्वे कराया था। यात्राओं के दौरान दावेदारों को लेकर जनता के बीच उनकी लोकप्रियता भी देखी गई। इससे पहले नारी सम्मान के आवेदन भरवा जाने की संख्या को भी देखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया जाना था। लेकिन भाजपा की दूसरी सूची में दिग्गज नेताओं की एंट्री के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदली है।

भोपाल के दो विधानसभा क्षेत्र के नाम शामिल

बताया जा रहा है कि जो 180 नाम CEC को भेजे गए हैं, उसमें भोपाल की 2 से 3 विधानसभा क्षेत्रों के नाम शामिल है। जिसमें भोपाल गोविंदपुरा और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के नाम शामिल है। बेरसिया विधानसभा क्षेत्र में तो पार्टी ने प्रत्याशी को हिंट देकर काम शुरू करने के लिए भी कह दिया है।

विंध्य को लेकर अलग से होगा विचार

2018 के विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। हिसार से सबक लेते हुए कांग्रेस इस बार यहां पर एक-एक सीट पर गंभीरता से विचार कर टिकट देना चाहती है। इस क्षेत्र के सामाजिक और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा। यहां के दो विधायकों के मामले में हाल में खासे चर्चित रहे। उनको फिर से टिकट दिया जाए या नहीं, इस पर भी कमेटी में विचार होगा। स्क्रीनिंग कमेटी में इस क्षेत्र के दो नेता शामिल है दोनों ही नेताओं की राय को भी महत्व दिया जाना है।

बता दे दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र, अजय लल्लू, कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, गोविंद सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी समेत अन्य शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+