Bhopal News: CM शिवराज सिंह ने कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक

CM Shivraj News: मध्य प्रदेश में साल सामान्य से कम बारिश होने के चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ से हाउस में समीक्षा बैठक की। बता दे प्रदेश के कई लाखों में कम बारिश होने के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है किसानों ने सीएम शिवराज के आगे अपनी परेशानियों को लेकर चिंता जाहिर की थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सुबह सीएम हाउस जीपी साइज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। जिसमें जिलों के कलेक्टर, एसपी संभागों की कमिश्नर और आईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। सीएम ने कानून व्यवस्था के साथ बिजली की आपूर्ति, फसलों के नुकसान आदि को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

CM Shivraj Singh held a big meeting with officials regarding law and order and farmers problems.

कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश

  • कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी ड्यूटी, कानून व्यवस्था बनाए रखे
  • हम अपनी चुस्ती फुर्ती और सावधानी में कोई कमी न आए। मेरी भी यही ड्यूटी है।
  • डीजीपी को निर्देश दिए कि आप भी समीक्षा करते रहे कि तीज त्योहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे।
  • एसपी-कलेक्टर शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्णय ले।शांति सुरक्षा का माहौल बनाएं।

फसलों के नुकसान पर निर्देश

  • बारिश प्रारंभ हुई यह प्रसन्नता की बात।
  • कई जगह सोयाबीन की फसलों का नुकसान हुआ है। लेकिन चिंता न करें किसानों का कल्याण मेरी सरकार का मिशन है।
  • सभी जिला अधिकारी फसलों की स्थिति पर नजर रखे। जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान हुआ। वहां राहत देंगे।
  • फसल बीमा का पैसा देंगे। क्षति का आकलन कर आरबीसी 6(4) के अंतर्गत देंगे।
  • वास्तविकता के आधार पर आकलन कर हम नुकसान होने पर राहत देंगे। यह हमारा धर्म कर्तव्य है।

बिजली की आपूर्ति के संबंध में निर्देश

  • बिजली को लेकर अब स्थिति सामान्य है, अभी एक बार और समीक्षा करेंगे।
  • ऊर्जा विभाग के साथ कलेक्टर कमिश्नर भी आपूर्ति की स्थिति देखे।
  • 10 घंटे कृषि के लिए आपूर्ति सुनिश्चित कराए
  • एक सिस्टम कार्य करता रहे कि किसानों को। फसलों का नुकसान न हो इसके लिए एडवाइज और समुचित निर्देश देते रहे हैं।
  • जिले की जल उपयोगिता समिति की बैठक जरूर करा लें।
  • बांध में पानी है तो बैठक कर तय करे कि पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराए
CM Shivraj Singh held a big meeting with officials regarding law and order and farmers problems.

खाद्य आपूर्ति को लेकर निर्देश

  • खाद्य की आपूर्ति सुनिश्चित करना कलेक्टर की ड्यूटी है।
  • समय पर बताएं यदि कहीं कमी हैं तो
  • जिले में आकलन कर ले कहीं कोई गैप है तो अभी बताए
  • कलेक्टर कमिश्नर रबी की फसल की बोनी के पहले पूरा आकलन कर विभाग को बताए
  • जल जीवन मिशन के संबंध में निर्देश
  • जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा कर ले
  • सिस्टम बनाए और जांचे कि कहीं कोई कमी न रह जाए
  • व्यवस्था डिसेंट्रलाइज्ड करे
  • रिस्टोरेशन का काम सही से हो जाए
  • योजनाओं के क्रियान्वयन पर निर्देश
  • हितग्राही मूलक योजनाएं समय पर भुगतान होता रहे
  • चुनाव की व्यवस्था के कारण कोई दिक्कत न हो , योजनाएं संचालित होती रहे
CM Shivraj Singh held a big meeting with officials regarding law and order and farmers problems.

इसके अलावा आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके गृह जिला सीहोर का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम शिवराज किसने की फसलों का निरीक्षण भी करेंगे। बता दे कम बारिश होने के कारण सीहोर जिले के किसानों को सूखे की मार झरना पड़ रही है। इसके अलावा कीटों कहर भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते फसलों को 30 से 40% का नुकसान हुआ है। हालांकि बीते दिन से राजधानी भोपाल में रुक-रुक कर अच्छी बारिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+