CM शिवराज सिंह ने नंगे पैर पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की खुशहाली के लिए पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ नंगे पैर वृंदावन में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की।

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार सुबह मथुरा वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ नंगे पैर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और पूजा की। पूजा अर्चना के बाद सीएम शिवराज भी लिखा कि 'जब से प्रीत लगी मोहन से, लोभ मोह सब छूटा मन से'। सीएम ने बताया कि ब्रजभूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक मंगल की कामना की।

मीडिया से बात करती है सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान बांके बिहारी लाल सब पर कृपा की वर्षा करें। सभी निरोगी हो, सभी खुशहाल रहें और चारों ओर मंगल ही मंगल हो, हमारी यही बांके बिहारी से कामना है। वृंदावन पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ ब्रज भूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई शिवराज सिंह ने राधा कुंड से परिक्रमा प्रारंभ की ओर दानघाटी मंदिर तक 4 किलोमीटर पैदल चलकर आए और उसके बाद बाकी दानघाटी मंदिर से ई-रिक्शा में बैठकर 17 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी की। उन्होंने पूरी श्रद्धा आस्था के साथ बांके बिहारी लाल का जयकारा भी लगाया और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई।
इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से सागर के गढ़ाकोटा के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में शामिल होकर 2100 से अधिक बेटियों को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए वह सदैव संकल्पित रहते हैं। 2100 कन्याओं के विवाह के संकल्प को पूरा करने के लिए गोपाल भार्गव जी को बधाई, उन्होंने समाज सेवा का नया रिकॉर्ड बनाया है। मध्यप्रदेश में मेरे तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार के रहते किसी भी कन्या के माता-पिता को उसके विवाह हेतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications