Bhopal News: CM शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में मेट्रो मॉडल कोच का किया अनावरण
Bhopal Metro News: राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रायल ट्रेन का ट्रायल रन सितंबर में होगा लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मॉडल कोच का अनावरण किया। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा श्यामला हिल्स पर स्मार्ट सिटी पार्क में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बटन दबाकर मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण किया। इसके बाद में कोच के अंदर गए। यह कोच मेट्रो का ही वास्तविक मॉडल है बता दे मेट्रो ट्रेन इस प्रकार के तीन कोच से मिलकर बनती है। प्रत्येक कोच की लंबाई 22 मीटर और चौड़ाई 2.9 मीटर होती है। इस कोच की लागत करीब 5 करोड रुपए बताई जा रही है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश नंबर बनाया है। बीच में 15 महीने कमलनाथ सरकार ने मेट्रो प्रोजेक्ट के काम की रफ्तार धीमी कर दी थी, लेकिन पुनः हमारी सरकार बनने के बाद मेट्रो कम को गति मिली है। अब हम सितंबर में इंदौर और भोपाल में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन करेंगे।
पटरी पर नहीं दौड़ेगा, लेकिन सब कुछ असली
स्मार्ट सिटी पार्क में स्थापित किए गए मेट्रो मॉडल कोच भले ही पटरी पर नहीं दौड़ेगा, लेकिन इसमें सब कुछ असली जैसा ही रहेगा। इसको आमजन न सिर्फ देख सकेंगे बल्कि अनुभव भी ले सकेंगे इसमें यात्रियों को मेट्रो स्टेशन का अनुभव होगा जिसमें बाकायदा मेट्रो में आपका स्वागत है, अगला स्टेशन एम्स है, दरवाजे बाई तरफ खुलेंगे, कृपया दरवाजा से हटकर खड़े हो। जैसे निर्देश सुनाई देंगे।

- ड्राइवर मोटर कार के 1:1 मॉक-अप/मॉडल कोच की लंबाई लगभग 22 मीटर और चौड़ाई लगभग 2.9 मीटर है।
- ट्रेन ऑपरेटर और यात्री सीटें हैं।
- 4 ऑटोमैटिक गेट है।
- कांच की पारदर्शी खिड़कियां हैं।
- मॉडल के अंदर और बाहर आकर्षक पेंटिंग और साज-सजा की गई है।
- पकड़ने के लिए ग्रैब हैंडल है।
- एलईडी पैनल, डिजिटल रूट मैप और साइनेज भी हैं।
- पूरा कोच एयर कंडिशनर है।
- ऑटोमैटिक हेडलाइट है।












Click it and Unblock the Notifications