CM शिवराज ने विकास यात्रा के बताए मायने, बोले- ये यात्रा जनता की जिंदगी बदलने का महाअभियान
सीएम शिवराज ने विकास यात्रा को लेकर कहा कि भोपाल में शुभंकर के शुभारंभ के साथ बहना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सफाईकर्मियों की सम्मान यात्रा हुई। नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की भाजपा सरकार अपने किए हुए कार्यों को आम जानता तक पहुंचाने के लिए विकास यात्रा निकाल रही है। वही कांग्रेस इस यात्रा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। जिसे लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में "विकास यात्रा" लगातार सफलता के साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आरोप लगाने के सिवा कुछ नहीं है। कमलनाथ जी गांवों में देखकर आएं कि विकास यात्रा को कितना रिस्पांस मिल रहा है। विकास यात्रा बहुआयामी हो गई है। अनेकों नवाचार अलग-अलग जिलों में जनता के साथ मिलकर हो रहे हैं। विकास यात्रा जनता की यात्रा है, क्योंकि आमजन इस यात्रा के भागीदार हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल में शुभंकर के शुभारंभ के साथ बहना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।सफाईकर्मियों की सम्मान यात्रा हुई। नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। रायसेन में अंकुर अभियान तथा 10 लोगों से वृक्षारोपण करवाया जा रहा है।आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाले लोगों का सम्मान किया जा रहा है।
Recommended Video
मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि11वीं एवं 12वीं के छात्रों की करियर काउंसलिंग की जा रही है।दतिया में विकास प्रवक्ता नियुक्त किए हैं जो विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। पानी बचाने का अभियान चल रहा है। हरदा जिले में नहर चौपालों का आयोजन हो रहा है। लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का सम्मान तथा लाड़ली बहना योजना का प्रचार-प्रसार हो रहा है। रीवा में 21 प्रकार की निःशक्तता की जानकारी दी जा रही है। अंगूठे की छाप खराब होने के कारण जिन लोगों को राशन नहीं मिल रहा है, उनकी पहचान करके शिविर लगाकर राशन दिया जा रहा है।
सीएम ने कहा कि साइकिल रिक्शा से वंचित दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान करने का अभियान चलाया जा रहा है। शाजापुर में प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। ऊर्जा साक्षरता के लिए पंजीयन कराया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मियों व किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन तथा स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है। निवाड़ी में पशुपालन हेतु अनुदान तथा पशु उपचार हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। छात्रावासों में निरंतर सुधार के काम किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications