पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान एक्शन मूड में, 21 से कोरोना वैक्सीन का महाअभियान

भोपाल, 17 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं. सीएम शिवराज ने मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की।

CM Shivraj Singh Chouhan in action mood after meeting PM Modi, campaign for corona vaccine from 21

दरअसल, मध्य प्रदेश में 21 जून कोरोना वैक्सीन लगाने का महाअभियान शुरू होने जा रहा है. इसी को लेकर सीएम शिवराज सिंह गंभीर हैं। वैक्सीनेशन के काम को समय से पूरा करने और लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करने को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ डॉ प्रभुराम चौधरी, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत प्रदुम्न सिंह तोमर, उषा ठाकुर, इंदर सिंह परमार, प्रेम सिंह पटेल और रामखेलावन पटेल के साथ रणनीति बनाई गई।

पीएम मोदी से सीएम ने की थी मुलाकात

दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. जिसमें उन्होंने पीएम को कोरोना और वैक्सीनेशन की जानकारी दी थी. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सीएम ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीन को लेकर महाअभियान चलाया जाएगा. इसलिए सीएम शिवराज मंत्रियों के साथ बैठक कर वैक्सीनेश अभियान को लेकर तैयारी करने की बात कही है.

मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन प्रदेश के की 25 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है. अब तक 1.43 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है. इनमें से कई लोगों को अभी दूसरा डोज लगाया जाना बाकि है. हालांकि 3 प्रतिशत आबादी को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है. ऐसे में अब प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा.

18+ से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लगेगा टीका

मध्य प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार अभी से प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था करने में जुट गई है. ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य को पूरा किया जा सके.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+