Bhopal News: प्लेटिनम प्लाजा में सीएम शिवराज सिंह चौहान बेटे कार्तिक के साथ लेने पहुंचे गणेश प्रतिमा
Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर परिवार के साथ भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा मार्केट पहुंचे है। जहां से गाजे बाजे के साथ भागवान गणपति की प्रतिमा को लेकर सीएम निवास के लिए रवाना हुए। इसके बाद सीएम हाउस में विधि-विधान से प्रतिमा स्थापित की गई। बता दे इस बार गणेश चतुर्थी तिथि दो दिन होने की वजह से शहर में झांकी पंडालों में कहीं सोमवार को की गई तो कहीं आज गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि गणेश चतुर्थी पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज से गणेश जी घर-घर विराजेंगे और उनकी कृपा सभी पर बरसेगी। विघ्न विनाशक, संकटहर्ता गणपति भगवान सबके जीवन के विघ्न रहें, सुख और शांति की वर्षा करें। सब सुखी हों, सभी निरोग हों, सबका मंगल और कल्याण हो, हमारा देश और प्रदेश प्रगति और विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ता रहे। यही उनके चरणों में प्रार्थना है।

गणेश चतुर्थी पर स्थानीय अवकाश
बता दे मध्य प्रदेश सरकार ने गणेश चतुर्थी को लेकर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। मंगलवार यानी 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश रखा गया है। भोपाल शहर में गणेश उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। पुराने शहर की सबसे पुरानी पीपल चौक की झांकी, सुभाष नगर चौक, इतवारा, तलैया श्री कृष्ण मंदिर रोड समेत शहर में कई स्थानों पर झांकियां के चलते आज से ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा। वहीं कुछ स्थानों पर 16 फीट ऊंची गणेश प्रतिमाओं की स्थापना भी की जाएगी।

भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा सीएम हाउस में पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत सम्मान किया। इसके बाद सीएम हाउस में विधि-विधान के साथ गणेश जी का पूजन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications