गड़बड़ करने वालों को मैं छोड़ूंगा नहीं : CM शिवराज, डिंडोरी में पहले तो DSO को फटकारा फिर कर दिया सस्पेंड
एमपी के डिंडौरी में शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत कार्ड बनाने में लापरवाही करने के मामले में डीएसओ टीकाराम अहिरवार को सस्पेंड कर दिया।
भोपाल,23 सितंबर। डिंडौरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग अंदाज देखने को मिला। एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज एक्शन में नजर आए। मुख्यमंत्री ने पहले तो डीएसओ अधिकारियों को जनता के बीच जमकर फटकारा। फिर फिर कर सस्पेंड कर दिया। दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत कार्ड बनाने में लापरवाही करने के मामले में डीएसओ टीकाराम अहिरवार को सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री ने तल्ख लहजे में DSO अधिकारी से सवाल करते हुए कहा है कि 'चल रहा' कब तक चलेगा भाई। 70 हजार कार्ड में से सिर्फ 30 हजार कार्ड बने। तुमने काम में लापरवाही की, इसलिए तुमको सस्पेंड कर रहे हैं।

गड़बड़ करने वालों को मैं छोड़ूंगा नहीं : सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डिंडौरी के ग्राम जोगी टिकरिया में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान' के अंतर्गत आयोजित शिविर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं का हितलाभ हितग्राहियों को सौंपा। सीएम शिवराज ने नीट क्वालिफाई करने वाले छात्रों को टैबलेट और डिक्शनरी बांटी। सीएम ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को समय सीमा में प्राप्त हो जाना चाहिए। गड़बड़ करने वालों को मैं छोड़ूंगा नहीं, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।लोकतंत्र में मुख्यमंत्री, कलेक्टर, अधिकारी सभी जनता के सेवक हैं। जनता की सेवा और कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है।
Recommended Video

जहां देखो वहां लोग कांग्रेस छोड़कर भाग रहे : CM शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज ने बीजेपी द्वारा आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है, लोग कांग्रेस छोड़ छोड़कर जा रहे हैं। राहुल गांधी जी भारत जोड़ों की यात्रा की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन जहां देखो वहां लोग कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। अब कांग्रेस में कोई दम बचा नहीं है। इसलिए अगर भलाई और विकास के कोई काम करेगा, तो वह पार्टी है भारतीय जनता पार्टी।

नर्मदा हमारी मां हैं : सीएम
सीएम ने कहा कि नर्मदा हमारी मां हैं और हम सभी मैया की पूजा करते हैं। नर्मदा जी में दूषित जल नहीं जाना चाहिए। इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे, मलजल ट्रीट करके ही जल को नर्मदा जी में मिलने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत डिण्डौरी को पहले और द्वितीय चरण के लिए 11 करोड़ 98 लाख की राशि दी गई। अमृत मिशन 2 के अंतर्गत डिण्डौरी को फिर 9 करोड़ रुपये मैंने स्वीकृत किया है, ताकि पेयजल, सीवेज और पार्कों के विकास का काम हो सके।

डिण्डौरी के जिला अस्पताल को बनाया जाएगा 300 बेड वाला
सीएम शिवराज ने कहा कि हमने फैसला किया है कि डिण्डौरी के जिला अस्पताल को 300 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि लोगों को इलाज में कोई परेशानी ना हो। हमारा डिण्डौरी नर्मदा जी के तट पर स्थित है। चारों तरफ से छोटे-छोटे पहाड़ों से घिरा हुआ है। जबलपुर से अमरकंटक तक हरियाली का राज है। धीरे-धीरे हमारा डिण्डौरी सज और संवर रहा है। इसलिए डिण्डौरी जिला मुख्यालय को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। डिंडोरी बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर शिक्षा का केंद्र बने, इसलिए हमने सीएम राइज स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications